• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही टेंशन! रायपुर से बीजापुर तक कई जिलों में अगले 3 दिनों तक IMD का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। बंगाल की खाड़ी में ब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 16 Sep 2025 08:09:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Sep 2025 08:16:14 AM (IST)
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही टेंशन! रायपुर से बीजापुर तक कई जिलों में अगले 3 दिनों तक IMD का अलर्ट
CG Weather Update Today: रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का अलर्ट
  2. रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश
  3. अगले तीन दिन CG में होगी भारी वर्षा

नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Weather Update) एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और बालोद में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

naidunia_image

मानसून की सक्रियता (Monsoon Alert)

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


ऑरेंज और येलो अलर्ट (IMD Alert)

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट: नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना।

येलो अलर्ट: धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और मुंगेली जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान।

झमाझम बारिश वाले जिले

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव में भी झमाझम बारिश हुई।

वेदर सिस्टम का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हैं। यह सिस्टम अगले दो दिनों में दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा, एक मानसूनी ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सिवनी और राजनांदगांव से होकर गुजर रही है।

अगले तीन दिन का पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कई जगहों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में आज आसमान बादलों से घिरा रहेगा और दिन में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- CG के शिक्षक सुदर्शन की मेहनत रंग लाई, Agniveer बने 26 आदिवासी युवा, CM ने की सराहना