• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य

प्रदेश के में मानसून सक्रिय है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का स्थिति का बनना है। इसका असर पूरे प्रदेश पर बना रहेगा। IMD के अनुसार सभी संभ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 08:34:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 08:43:22 AM (IST)
CG Weather Update: दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य
कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना

HighLights

  1. दुर्ग, बस्तर के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  2. अन्य जिलों में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
  3. बंगाल की खाड़ी में बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून एक बार फि सक्रिय हो गया है। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखी गई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश का मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहन की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।


पिछले 24 घंटे का अपडेट

बता दें कि प्रदेश में 15 अगस्त को औसतन प्रदेश के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजनांदगांव जिले में भारी बारिश देखी गई है। वहां सर्वाधिक 119.0 मिमी बारिश हुई।

राजदधानी रायपुर का शुक्रवार को तापमान बढ़ा रहा।

रायपुर में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तामपान राजनांदगांव का था, वहां का न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर का मौसम भी शुक्रवार को सामान्य बना रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री का रहा।

सक्रिय है यह सिस्टम

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सीमा वाले तटीय इलाके में बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों पर शनिवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है । इससे संबंधित ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक विस्तारित है, जो ऊचाई के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश के दो जिलों में येलो अलर्ट, खरगोन, बड़वानी सहित 13 जिलों में होगी भारी बारिश

इसके अलावा एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी भागों से पूर्व मध्य अरब सागर तक बनी हुई है। यह द्रोणिका दक्षिण ओडिशा और उससे लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी महाराष्ट्र के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण होकर गुजर रही है।