• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से एक बार फिर जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब का प्रभाव एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मानसून पर पड़ेगा। प्रदेश में 18 अगस्त से भारी बारिश की संभावना जतायी जा रही है। ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 08:07:17 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 08:55:53 AM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त से एक बार फिर जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
18 अगस्त से झमाझम बारिश की संभावना

HighLights

  1. निम्न दाब का क्षेत्र बनने से प्रदेश में होगी झमाझम बारिश
  2. बिलासपुर जिले में अब तक दर्ज हुई 8,780 मिमी बारिश
  3. बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हो सकती है भारी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: पिछले कुछ दिनों से छत्तीगढ़ के मध्य इलाके में बढ़े तापमान और गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग का अनुमन है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी ने उम्मीद जगाई है। बंगाल की खाड़ी में 18 अगस्त के आसपास नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जिसके प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं रविवार 17 अगस्त को भी प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।


naidunia_image

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं मौसम विभाग का ऐसा मानना है कि आने वाले दिनों में होने अच्छी बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, खेतों और तालाबों को भी राहत मिलेगी।

बता दें कि शनिवार को प्रदेश अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक बारिश बस्तर संभाग में नारायपुर जिले के छोटेडोंगर में 112 मिमी दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो रायपुर और रायपुर और दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान भी दुर्ग जिले में दर्ज किया गया, जो की 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

कैसा रहेगा राजधानी का हाल

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, रविवार को राजधानी रायपुर का मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने की संभावना है, ऐसे में लोगों को दिन के समय गर्मी के कारण परेशानी हो सकती है।

गर्मी से परेशान है बिलासपुर की जनता

न्यायधानी सहित पूरे अंचल में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। तेज धूप और पसीने से तर मौसम के बीच राहत पहुंचाने वाली बारिश कई दिनों से नदारद है। शनिवार को बिलासपुर में पूरे दिन उमस और चिलचिलाती धूप का असर बना रहा। आसमान साफ होने और बारिश गतिविधियों के कमजोर पड़ने से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

बन रही है यह स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 18 अगस्त तक गुजरात की ओर कमजोर स्थिति में पहुंच सकता है।

वहीं, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, दक्षिण छत्तीसगढ़, विशाखापट्टनम होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसी क्षेत्र में 18 अगस्त को एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इसका सबसे अधिक असर दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके बाद बिलासपुर संभाग में दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें:Chhattisgarh News: जन्माष्टमी पर गोमांस काटते पकड़े गए दो युवक, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा, भारी मात्रा में मांस जब्त, पढ़ें पूरी खबर

मौजूदा स्थिति देखते हुए 17 अगस्त को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। हालांकि इसके बाद मानसून सिस्टम फिर सक्रिय होगा और 18 से 21 अगस्त तक अच्छी बारिश की उम्मीद है।

बारिश होने पर रखें सावधानी

मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज गरज-चमक की चेतावनी दी है। ऐसे में खुले मैदानों, खेतों या पेड़ के नीचे खड़े होना खतरनाक हो सकता है। बिजली के उपकरणों से सावधानी रखें और घर की छतों की जांच कर लें ताकि पानी रिसाव न हो। सड़कों पर जलभराव की स्थिति में वाहन ध्यान से चलाएं। बारिश के शुरुआती दिनों में बच्चे और बुजुर्ग खास तौर पर सतर्क रहें।