• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, रायपुर से बस्तर तक IMD का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 12 से 15 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण रायपुर, बिल...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 08:25:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 08:34:51 AM (IST)
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, रायपुर से बस्तर तक IMD का अलर्ट
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा तगड़ा सिस्टम, 12 से 15 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश।

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना।
  2. बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय ।
  3. रायपुर-बस्तर में भारी बारिश अलर्ट।

छत्तीसगढ़ (CG Weather Update) में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण 12 से 15 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट (Aaj ka Mausam) जारी किया गया है। पिछले कुछ दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत लेकर आ सकती है।

naidunia_image

मौसम में बदलाव शुरू

बंगाल की खाड़ी में एक तगड़ा सिस्टम बन रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना बढ़ गई है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर पहले अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया था, जिससे प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब यह बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है, जिससे ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू होगी। मानसून ब्रेक की स्थिति अब समाप्त हो गई है और मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।


भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 12 से 15 अगस्त तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसूनी हवाएं छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से मुड़ रही हैं। इस दौरान बस्तर में विशेष रूप से भारी बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

आषाढ़ के अंत और सावन की शुरुआत में प्रदेश में रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लेकिन सावन के अंतिम दिनों में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई, और मौसम में जेठ जैसी तपन लौट आई। अब नए सिस्टम के सक्रिय होने से यह तपन खत्म होने और बारिश का दौर लौटने की संभावना है।

ये भी पढे़ं: Air India की फ्लाइट में बिजली सप्लाई फेल: डोर हुआ लॉक, विमान में सवार थे 160 यात्री...जानें फिर क्या हुआ