• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट 2 से 4 सितंबर तक कई जिलों में होगी जोरदार बारिश। मौसम विभाग (IMD) ने किसानों को खेतों और फसलों मे...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 07:40:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 07:40:25 AM (IST)
CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 2 से 4 सितंबर तक कई जिलों में मौसम रहेगा असरदार

HighLights

  1. CG के कई हिस्सों में वर्षा की चेतावनी
  2. IMD ने दिया अगले तीन दिनों का अलर्ट
  3. किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखने की संभावना है। विशेषकर रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज–चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा जताया गया है।

naidunia_image

मौसम की स्थिति

मानसून द्रोणिका इस समय गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही सिस्टम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में भारी बारिश कराएगा।


  • 2 से 4 सितंबर तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा।
  • बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी वर्षा की संभावना।
  • कुछ जगहों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी।
  • गरज–चमक के साथ वज्रपात का भी अंदेशा।

किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों और फसलों में अनावश्यक पानी भराव से बचाव के उपाय करने को कहा है। वहीं नागरिकों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- CG Crime: गैस कटर और सिलेंडर लेकर यूको बैंक में घुसे चोर, धुआं देखकर राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना