• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG ka Mausam: मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तरी जिलों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश

CG Weather update: प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से उत्तरी ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 11:28:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 11:28:28 AM (IST)
CG ka Mausam: मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तरी जिलों में अगले 5 दिन होगी भारी बारिश
उत्तरी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में बारिश की चेतावनी
  2. बिलासपुर और बस्तर संभाग में भी होगी बारिश
  3. रायपुर में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की बूंदाबांदी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में मानसून का सबसे ज्यादा प्रभाव प्रदेश के उत्तरी जिलों और सरगुजा संभाग में देखा जा सकता है। जहां भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं।

बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से बुधवार को बस्तर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसे लेकर विभाग प्रशासन की ओर से आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।


सबसे गर्म अंबिकापुर, सबसे ठंडा पेंड्रा रोड रहा

बता दें कि बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश मनकिया 11 एमएम दर्ज की गई है। वहीं तमनार 9, मानपुर 8, अकलतरा 7, कटघोरा 7, पखांजूर 7, राजनांदगांव 7, पत्थलगांव 6, लोरमी 6, बालोदाबाजार 6, कांकेर 6 , गुंडरदेही 6, डौंडीलोहारा 6, कवर्धा 5, महासमुंद 5 और बस्तर में 5एमएम रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें:प्रधान पाठक शौचालय में मोबाइल से बनाता था शिक्षिकाओं का वीडियो, शिकायत पर पहले सोता रहा शिक्षा विभाग, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून की केंद्र अरब सागर से राजस्थान के बिकानेर, भोपाल, रायपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके प्रभाव से पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश तेज होगी। दक्षिण-पश्चिम और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।

अगले 24 घंटे का अनुमान

प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। रायपुर शहर गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बुंदाबंदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सिसस और न्यूनतम 24 के आसपास रहेगा।