• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधान पाठक शौचालय में मोबाइल से बनाता था शिक्षिकाओं का वीडियो, शिकायत पर पहले सोता रहा शिक्षा विभाग, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड

रायपुर के तिल्दा नेवरा ब्लॉक में एक स्कूल का प्रधान पाठक शौचालय में मोबाइल रखकर महिला शिक्षकों का वीडियो बनाता था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गि...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 03 Jul 2025 10:56:07 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Jul 2025 11:11:02 AM (IST)
प्रधान पाठक शौचालय में मोबाइल से बनाता था शिक्षिकाओं का वीडियो, शिकायत पर पहले सोता रहा शिक्षा विभाग, गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड
प्रधान पाठक बाथरूम में फोन रखकर बनाता था वीडियो (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. प्रधान पाठक बनाता था महिला शिक्षकों का वीडियो
  2. शिकायत पर शिक्षा विभाग ने पहले नहीं की कार्रवाई
  3. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, अब निलंबित

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: शिक्षकों से उम्मीद रखी जाती है कि वें समाज को सही दिशा में लेकर जाएगें। लोगों को शिक्षित करेंगें, जिससे अपराध कम होगा समाज में महिलाएं सुरक्षित होंगी। मगर जब एक शिक्षक ही ऐसी घटिया हरकत करने लगे तो सामाजिक व्यवस्था को बड़ी चोट पहुंचती है। ऐसा ही कुछ रायपुर के तिल्दा नेवरा ब्लॉक में हुआ है। जहां एक स्कूल का प्रधानाचार्य ही महिला शिक्षकों का वीडियो बना रहा था। जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें कि तिल्दा नेवरा ब्लॉक के बिलाड़ी स्कूल में प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू महिला शौचालय में मोबाइल रखकर वीडियो बनाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक का एक मोबाइल शौचालय में एक चालू हालत में मिला था। इसके बाद शिक्षिकाओं ने इसकी शिकायत बीइओ तिल्दा से भी की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।


इसके बाद शिक्षिकाओं ने तिल्दा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रधान पाठक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार जेल भेज दिया था। वहीं शिक्षा विभाग इस मामले में आरोपी प्रधान को अब निलंबित किया है। बताया जाता है कि प्रधान पाठक पिछले दो महीने से हरकत कर रहे थे।

महिला शिक्षिकाएं डरी हुई

इस मामले का राजफाश होने के बाद स्कूल के महिला शिक्षिकाएं डरी हुई है। क्योंकि शिक्षिकाओं ने वाशरूम में एक मोबाइल फोन देखा तो उनके होश उड़ गए हैं। मोबाइल की वीडियो रिकार्डिंग चालू थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने अन्य स्टॉफ स्वजन को भी दी। परिवार वाले भी बच्चियों को उस स्कूल में पढ़ाना नहीं चाह रहें।

शिक्षा विभाग ने पहले नहीं दिया ध्यान, अब कार्रवाई

इस मामले को लेकर स्कूल की महिला शिक्षिकाओं ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी, लेकिन शिक्षा विभाग के अफसर ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब थाने में केस दर्ज होने के कारण शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। प्रधान पाठक को निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवभोग, जिला गरियाबंद में किया गया है।

नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत उक्त प्रधान पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसके मोबाइल की जांच करने पर सभी वीडियो डिलीट मिले। मोबाइल की जांच के लिए उसे साइबर सेल को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CG News: एक साथ दो कोर्स करने वाले छात्रों को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, कहा- परीक्षा कार्यक्रम बदलवाने का नहीं है अधिकार

आरोपी बोला-देखकर डिलीट कर देता था

पुलिस को पूछताछ में प्रधान पाठक ने बताया किवह मोबाइल में रिकॉर्ड हुए वीडियो को दूसरे मोबाइल और फिर लैपटाप में ट्रांसफर कर देता था। जिसे देखने के बाद डिलीट कर देता था। पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को कोर्ट में पेश किया। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।