• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान, पड़ सकते हैं ओले

CG Weather News प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 09:54:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 10:38:05 PM (IST)
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का अनुमान, पड़ सकते हैं ओले
सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार

HighLights

  1. सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश के आसार
  2. गरज-चमक के साथ वज्रपात और ओला गिरने की संभावना
  3. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभवना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एक बार फिर मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात, अंधड़ चलने और ओला गिरने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभवना है।

बौछारें पड़ने की भी संभावना

राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहने के आसार हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई, जिसमें चारामा और नगरी में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्ष दर्ज की गई।


प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यह बन रहा सिस्टममौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है।

वज्रपात - ओलावृष्टि की संभावना

एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में सोमवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि की संभावना है।