• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, अगले तीन दिन तापमान में गिरावट के संकेत

प्रदेश में 24 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 06:15:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 06:29:30 AM (IST)
CG Weather Update: रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना, अगले तीन दिन तापमान में गिरावट के संकेत
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

HighLights

  1. राजधानी रायपुर में तापमान तीन डिग्री तक गिरा
  2. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
  3. अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री से. जगदलपुर में दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राजधानी में तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। सोमवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम और अधिक रहा।

मंगलवार को शहर में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति धीमी रहने और नमी अधिक होने से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में कमजोर तो होगा, लेकिन इसके असर से प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में बादल छाने, हल्की वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

बना हुआ है सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बना निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है, जिससे प्रदेश में नमी लगातार पहुंच रही है। इसी कारण अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

पूर्वानुमान के अनुसार 24 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वर्षा का मुख्य प्रभाव मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में पहले गिरावट, फिर बढ़ोतरी

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं।

प्रदेश का मौसम सारांश

प्रदेश के कुछ हिस्सों में अति हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। कई स्थानों पर बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: छत्तीसगढ़ से सटे पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना, तापमान में उछाल के साथ बढ़ रही गर्मी

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादल, हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद सिस्टम कमजोर पड़ने के साथ मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। यानी फरवरी के अंतिम सप्ताह में दिन गर्म होने लगेंगे, जबकि रात का तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।