• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG weather Update: प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर; सड़कों पर धुंध की चादर

CG Weather Report: उत्तरी बर्फिली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार शीतलहर का दौर जारी है। खासकर उत्तरी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 06:38:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 06:42:08 AM (IST)
CG weather Update: प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर; सड़कों पर धुंध की चादर
शीतलहर का दौर जारी

HighLights

  1. तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट
  2. आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका
  3. उत्तरी जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर: प्रदेश के उत्तरी अंचलों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक नीचे लुढ़क सकता है। इससे रात और सुबह के समय सर्दी अपने चरम पर रहेगी, वहीं खेत-खलिहानों से लेकर शहरों तक आम जनजीवन पर इसका स्पष्ट असर देखने को मिलेगा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में तेज शीतल हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में भी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की भी प्रबल संभावना है, जिससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।


पछुआ हवाओं का असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी भारत में सक्रिय ठंडी पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का दौर अचानक तेज हो गया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में ठिठुरन बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा-हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, टोपी और मफलर पहनने और सुबह की सैर से परहेज करने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: उत्तरी सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार, भोपाल, इंदौर में 8 जिलों में आज भी शीतलहर का अलर्ट

सड़कों पर धुंध की चादर

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह ही सड़कें धुंध की चादर से ढक जा रही हैं। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से लो-बीम हेडलाइट का उपयोग करने और ओवरस्पीड से बचने की अपील की है। मौसम विभाग ने लोगों को आगामी 48 घंटे सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी।