• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जनवरी में ही तापमान सामान्य से ऊपर, रायपुर में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार

प्रदेश में तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात में हल्की ठं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 07:49:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 09:06:35 AM (IST)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जनवरी में ही तापमान सामान्य से ऊपर, रायपुर में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार
प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम

HighLights

  1. राजधानी में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया
  3. दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। रायपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है।

दिनभर आकाश लगभग साफ रहा और बादलों की मौजूदगी मात्र 10 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति औसतन 1 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शहर में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।

प्रदेश में सिस्टम का असर नहीं

प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी मौसम शुष्क बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर पाकिस्तान के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र और ऊपरी हवा के सिस्टम के बावजूद प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।


यह भी पढ़ें- MP Weather Update: आज से फिर गिरेगा रात का तापमान, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।