• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: बदल रहे है मौसम के मिजाज, प्रदेश में डोंगरगढ़ सबसे गर्म, 38.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

उसके बाद कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेशभर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Sat, 23 Mar 2024 09:25:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Mar 2024 10:13:12 PM (IST)
CG Weather Update: बदल रहे है मौसम के मिजाज, प्रदेश में डोंगरगढ़ सबसे गर्म, 38.8 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पश्चिम से गर्म हवाएं भी आएंगी।

HighLights

  1. रायपुर का अधिकतम तापमान शनिवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश में अब दक्षिण से आने वाली ठंडी हवाओं का क्रम थोड़ा कम होने लगा है और पश्चिमी हवाओं का आना बढ़ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

हालांकि उसके बाद कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेशभर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


रायपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पार

रायपुर का अधिकतम तापमान शनिवार को 37.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इसी प्रकार दुर्ग का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

अब बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबअधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पश्चिम से गर्म हवाएं भी आएंगी। इसके चलते तपिश में बढ़ोतरी होगी। इस वर्ष अप्रैल और मई का महीना और तपाने वाला होगा। हालांकि राहत वाली बात यह कही जा सकती है कि इस वर्ष बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।