
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर की ओर से हाईस्कूल और हायर सेकंडरी मुख्य एवं अवसर परीक्षा नवंबर 2026 की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा आठ दिसंबर तक और हायर सेकंडरी की परीक्षा 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
छात्र-छात्राएं परीक्षा से संबंधित विषयवार समय-सारिणी की जानकारी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारिणी उपलब्ध है। विद्यार्थी वहां से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 1500 कर्मचारियों ने घेरा कंपनी दफ्तर... वेतन और ग्रेच्युटी के लिए 108 संजीवनी कर्मियों का रायपुर में डेरा