• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

1500 कर्मचारियों ने घेरा कंपनी दफ्तर... वेतन और ग्रेच्युटी के लिए 108 संजीवनी कर्मियों का रायपुर में डेरा

छत्तीसगढ़ में डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े 1500 से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को अवंती विहार स्थित जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमि...और पढ़ें

By Akhil Kumar SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:51:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:51:34 PM (IST)
1500 कर्मचारियों ने घेरा कंपनी दफ्तर... वेतन और ग्रेच्युटी के लिए 108 संजीवनी कर्मियों का रायपुर में डेरा
वेतन और ग्रेच्युटी के लिए 108 संजीवनी कर्मियों का रायपुर में डेरा

HighLights

  1. 108 संजीवनी सेवा के 1500 से अधिक कर्मियों ने किया घेराव
  2. 6 महीने से बकाया वेतन और ग्रेच्युटी भुगतान की मांग
  3. मांगें पूरी होने तक रायपुर में जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ में डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस सेवा से जुड़े 1500 से ज्यादा कर्मचारियों ने बुधवार को अवंती विहार स्थित जय अंबे इमरजेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारी बकाया वेतन, ग्रेच्युटी और वेतन से काटी गई राशि के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि करीब छह महीने से भुगतान लंबित है। मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

कर्मचारियों का वेतन और ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान नहीं

छत्तीसगढ़ प्रदेश 108-102 कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि जय अंबे कंपनी ने वर्ष 2019 से मार्च 2026 तक प्रदेश में 108 सेवा का संचालन किया था। इस दौरान ईएमटी और पायलट के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन और ग्रेच्युटी का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। वर्तमान में 108 सेवा का संचालन नई कंपनी कर रही है।


24 अगस्त को भी किया था घेराव

राठौर के अनुसार कर्मचारियों ने 24 अगस्त को भी कंपनी के प्रधान कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद कंपनी ने एक महीने का वेतन दिया, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि इसमें भी कटौती की गई। संघ ने 30 सितंबर को कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को फिर चेतावनी पत्र दिया था। छह अक्टूबर की रात तक कोई पहल नहीं होने पर कर्मचारियों ने सात अक्टूबर से अनिश्चितकालीन घेराव शुरू कर दिया। बस्तर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कर्मचारी रायपुर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कई गांव अब बनेंगे शहर! घर बैठे मिलेंगी 'स्मार्ट सिटी' जैसी सुविधाएं, जानें कैसे होगा चयन