• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में कवर्धा के चंडालपुर का नाम बदलकर हुआ चंदनपुर, वर्षों पुरानी मांग पूरी; राजपत्र जारी

कबीरधाम जिले के चंडालपुर गांव का नाम अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर कर दिया गया है।

By Sandeep TiwariEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 07:44:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:44:31 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में कवर्धा के चंडालपुर का नाम बदलकर हुआ चंदनपुर, वर्षों पुरानी मांग पूरी; राजपत्र जारी
अब चंदनपुर के नाम से जाना जाएगा कवर्धा का गांव चंडालपुर (AI Generated Image)

HighLights

  1. कवर्धा के चंडालपुर का नाम बदला गया
  2. वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, राजपत्र जारी
  3. विकास के लिए 11.70 लाख की घोषणा की

राज्य ब्यूरो, रायपुर। नाम में क्या रखा है? यह सवाल अक्सर पूछा जाता है, लेकिन कबीरधाम जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह उसकी अस्मिता और सम्मान का सवाल था। वर्षों पुरानी कसक अब आखिरकार खुशी में बदल गई है। जिले के चंडालपु गांव का नाम अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर कर दिया गया है।

शासन ने नाम परिवर्तन का राजपत्र में विधिवत प्रकाशन कर दिया है, जिससे अब यह नया नाम सरकारी रिकॉर्ड और शासकीय वेब पोर्टल में स्थायी रूप से दर्ज रहेगा।

राजपत्र की कॉपी सौंपने पहुंचे उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार रात गांव में पहुंचे और राजपत्र की प्रति सौंपते हुए ग्रामीणों को बधाई दी। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।


विकास के लिए 11.70 लाख की घोषणा

उपमुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 11.70 लाख रुपये की घोषणा की, जिसमें सीसी रोड और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक विशेष शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ग्रामीण लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। नाम बदलने से गांव की पहचान को लेकर जो हीन भावना थी, वह अब खत्म हो गई है। राजपत्र जारी होने के बाद गांव में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कुदुदंड पुल के पास लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल