• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पोस्टर को लेकर बवाल, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, ऐसा था प्लान?

Raipur News: छ्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम पर एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने पूरे दिन इस पोस्टर को जारी करन...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 13 Sep 2025 08:49:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Sep 2025 08:49:04 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पोस्टर को लेकर बवाल, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, ऐसा था प्लान?
छत्तीसगढ़ में न्यूड पार्टी पोस्टर को लेकर बवाल

HighLights

  1. न्यूड पार्टी पोस्टर से आक्रोश, दो आरोपित गिरफ्तार
  2. पूल पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहे थे
  3. पुलिस तकनीकी पहलुओं को खंगाल रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में इंस्टाग्राम पर एक कथित न्यूड पार्टी का पोस्टर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने पूरे दिन इस पोस्टर को जारी करने वालों की पहचान में जुटी रही। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपित अजय महापात्रा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ये युवक एक पूल पार्टी आयोजित करने की योजना बना रहे थे, लेकिन इंस्टाग्राम पर जो विवादित पोस्टर जारी हुआ, वह ‘न्यूड पार्टी’ का था, जिसकी असल पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस पोस्टर में 21 सितंबर को रायपुर में पार्टी आयोजित होने का दावा किया गया है।


इंस्टाग्राम आईडी से जारी हुआ पोस्टर

यह पोस्टर ‘सिनफुल राइटर-1’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से जारी किया गया था। इस आईडी पर 483 फॉलोअर्स और कुल 20 पोस्ट मौजूद थे। शुक्रवार तक यह आईडी सक्रिय थी, लेकिन पुलिस की जांच की भनक लगते ही इसे ब्लॉक कर दिया गया। इस पार्टी में केवल कपल एंट्री की अनुमति थी।

पड़ताल में उलझा मामला

पुलिस की जांच में तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। जिन युवकों को पूछताछ के लिए लाया गया था, उन्होंने खुद को पूल पार्टी का आयोजक बताया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ तक पहुंचा न्यूड पार्टी का खेल... राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्ट वायरल , जांच में जुटी पुलिस

युवाओं को लुभाने की कोशिश

यह पहला अवसर नहीं है जब राजधानी में इस तरह के पोस्टर्स प्रसारित हुए हैं। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवाओं को आकर्षित करने के लिए प्री वेडिंग, न्यूड पार्टी, स्ट्रेंजर पार्टी, हाउस पूल पार्टी और कपल पार्टी जैसे आकर्षक नामों का उपयोग किया जा रहा है। इन पोस्टर्स में तारीख और समय का उल्लेख किया जाता है, जिसके बाद वहां के वीडियो भी प्रसारित किए जाते हैं।