• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेमेतरा हिंसा के विरोध में 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद, वीएचपी ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की

बेमेतरा में दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में वीएचपी ने 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 09 Apr 2023 01:43:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Apr 2023 01:43:56 PM (IST)
बेमेतरा हिंसा के विरोध में 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद, वीएचपी ने घटना की न्यायिक जांच की मांग की

रायपुर। Chhattisgarh Bandh: छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो स्कूली बच्चों के विवाद के बाद दो समुदायों में भड़की हिंसा के दौरान युवक की हत्या के विरोध में विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 10 अप्रैल को छत्‍तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विश्व हिंदू परिषद एवं सकल हिन्दू समाज प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, बेमेतरा जिले के साजा अंतर्गत बिरनपुर की घटना से हिंदू समाज बेहद आहत है और आक्रोशित है।

विश्व हिंदू परिषद इस संपूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। साथ ही साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करती है। इस दौरान वीएचपी नेता चंद्रशेखर वर्मा ने लव जिहाद के मुद्दे पर भूपेश सरकार को निशाने पर लिया।


उन्‍होंने कहा, इसी क्षेत्र की 7-8 युवतियों को पिछले 4-5 सालों में बहला फुसलाकर घर से भगाकर शादी कर लवजिहाद इन जेहादियों के द्वारा किया गया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुस्लिम जेहादियों का आतंक अपनी चरम पर है। ऐसी घटनाएं पूरे छत्तीसगढ़ के हर जिले में योजनाबद्ध तरीके से हिंदुओं को परेशान एवं डराने के लिए की जा रही है।