• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Chhattisgarh Budget 2026- 27: विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा- 'राज्य में विकास की असीम संभावना'

विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण होगा

By Sandeep TiwariEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 11:52:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 01:15:24 PM (IST)
Chhattisgarh Budget 2026- 27: विधानसभा का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल ने कहा- 'राज्य में विकास की असीम संभावना'
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 23 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावना है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट

24 फरवरी को राज्य का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। इस दौरान विपक्ष ने हर दिन स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की रणनीति बनाई है। विपक्ष धान खरीदी, कानून व्यवस्था, माओवादी हिंसा व पुनर्वास, आरटीई में सीटों की कटौती के मुद्दों को सदन में उठाएगा।


23 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है। इस बार कोंटा विधायक कवासी लखमा भी नो स्पीच की शर्त पर सदन में शामिल होंगे।

सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। 26 और 27 फरवरी को आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

2,813 प्रश्नों की सूचनाएं

सत्र के लिए सदस्यों की ओर से कुल 2,813 प्रश्नों की सूचनाएं मिली हैं, जिनमें 1,437 तारांकित और 1,376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नियम 139 के तहत अतिविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा की एक सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, नौ शून्यकाल सूचनाएं तथा 112 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर के मौदहापारा संडे बाजार पर प्रशासन की सख्ती, अब सुबह 10 बजे के बाद दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई