• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार के संकेत, 10 अप्रैल तक बनाए जा सकते हैं नए मंत्री

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में आज दौरा है। इसके साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 01:14:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 01:14:01 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार के संकेत, 10 अप्रैल तक बनाए जा सकते हैं नए मंत्री
जल्द ही मुख्यमंत्री की कैबिनेट में विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं।

HighLights

  1. विधायक अमर अग्रवाल और गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय।
  2. गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद दोनों नामों पर बनी सहमति।
  3. 90 सीट वाली विधानसभा में CM समेत 13 मंत्री बनाए जाने का है प्रविधान।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल तक होने के संकेत हैं। आठ अप्रैल यानी आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में दौरा है। इसके साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी आ रहे हैं। ये दोनों नेता रायपुर में नौ अप्रैल को संगठन की बैठक करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन दोनों नामों पर सहमति बनी है।


बताया जाता है कि संगठन और सरकार के बीच अभी एक बार फिर चर्चा होगी। इसके बाद नए मंत्रियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। अमर अग्रवाल पूर्व में वित्त, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन मंत्री रह चुके हैं। वहीं गजेंद्र यादव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रांत संघचालक बिसराराम यादव के पुत्र हैं।

naidunia_image

यादव समाज को साधने की रणनीति

भाजपा इस नियुक्ति से यादव समाज को साधने की रणनीति बना रही है, ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में यादव वोटरों को साधा जा सके। प्रदेश की 90 सीट वाली विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री बनाए जाने के प्रविधान हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के बदलेंगे एसपी

इंटरनेट मीडिया में ये भी अटकलें लगाई जा रही है कि अगर यहां हरियाणा की तर्ज पर 14 मंत्री बनाए जाते हैं, तो रायपुर संभाग से रायपुर- उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर और रायपुर-पश्चिम के विधायक राजेश मूणत में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

इनकी भी होगी ताजपोशी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। इंटरनेट मीडिया में एक मैसेज भी प्रसारित हो रहा है। इसमें अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है।

यह भी पढ़ें- Korba News: अप्राकृतिक हरकत करने वाले पति की पत्थर में सिर पटक कर पत्नी ने की हत्या

इसके अलावा 16 संसदीय सचिव के नियुक्त करने की भी चर्चा है। संसदीय सचिव को लेकर जिन नेताओं का नाम है। उनमें रायमुनि भगत, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, भावना बोहरा, गोमती साय, मोतीलाल सिन्हा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल या राजेश अग्रवाल और रायमुनि भगत के नाम शामिल हैं।