• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Korba News: अप्राकृतिक हरकत करने वाले पति की पत्थर में सिर पटक कर पत्नी ने की हत्या

पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ क...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 11:57:54 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 11:57:54 AM (IST)
Korba News: अप्राकृतिक हरकत करने वाले पति की पत्थर में सिर पटक कर पत्नी ने की हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. इंटरनेट में फिल्म देखकर अप्राकृतिक हरकत करता था पति।
  2. विरोध करने पर पत्नी को गाली देता और मारपीट करता था।
  3. वारदात से पहले पति ने महिला का गला दबाने की कोशिश की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। Korba Crime News: चरित्र को लेकर शंका करने एवं इंटरनेट में फिल्म देखकर अप्राकृतिक हरकत का विरोध करने पर पत्नी के साथ पति मारपीट करता था। विवाद बढ़ने पर पति ने गला दबा कर पत्नी का मारना चाहा, पर पत्नी ने देकर इसे गिरा दिया और पत्थर से सिर कुचल कर हत्या (Husband Murder Case in Korba) कर दी।

मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वनांचल थाना लेमरू क्षेत्र के ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर में 40 साल का जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ रह रहा था। पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गहराया पुलिस का शक

उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और लाश स्वजन को सौंप दी। मामला कायम कर मामले की जांच शुरू की गई और स्वजन का बयान लिया गया। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्पष्ट हो गया कि जयप्रकाश की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कठोर वस्तु से सिर में गंभीर चोट पहुंचाने के कारण हुई है।

पुलिस ने हत्या की धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी अमासो बाई से पूछताछ की, तो वह बार-बार बयान बदल कर जानकारी दे रही थी।

पत्नी के चरित्र पर शंका करता था पति

इससे पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी पर गहरा गया और उसने अमासो बाई से कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अमासो बाई ने पुलिस को बताया कि उसका पति जयप्रकाश उस पर चरित्र को लेकर शंका करता था।

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav की तैयारी के दौरान रायपुर में हादसा, हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत

इसके अलावा वह इंटरनेट में फिल्में देखकर अप्राकृतिक कृत्य करता था। मना करने पर गाली-गलौज एवं मारपीट करता था। इससे तंग आ गई थी और घर से बाहर नाले की ओर जा रही थी। तभी उसका पति उसके पास आया और विवाद करने लगा।

जान बचाने की कोशिश में कर दी हत्या

इतना ही नहीं उसने गला दबाने की कोशिश भी की। बचने के लिए उसने (अमासो) पति को धक्का दिया, तो वह नीचे गिर पड़ा और उसका सिर पत्थर से टकरा गया। इसके बाद अमासो ने पति के सिर को पकड़कर पत्थर में दो-तीन बार पटका, इससे उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- पिता ने बेटे को मारकर की आत्महत्या, 6 वर्षीय मासूम पर फावड़े से किए कई वार

महिला ने बताया कि उसने अपनी जान बचाने के लिए पति को धक्का दिया था। मगर, उसके बाद उसने पति के सर को पत्थर पर पटका था। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।