• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले की बड़ी खबर, पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल को जेल; 14 दिन की मिली न्यायिक रिमांड

कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को जेल भेज दिया गया है।

By Deepak ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 08:06:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 08:09:36 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले की बड़ी खबर, पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल को जेल; 14 दिन की मिली न्यायिक रिमांड
पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल को भेजा जेल, फाइल फोटो

HighLights

  1. कस्टम मिलिंग घोटाले को लेकर बड़ी खबर
  2. पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल को भेजा जेल
  3. ईडी ने कोर्ट में किया पेश, अब भेजा जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को जेल भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच दिन की हिरासत पूरी होने के बाद मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया।

सुनवाई के बाद ईडी की विशेष अदालत ने रामगोपाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

करीब 140 करोड़ रुपये के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़े इस मामले में ईडी ने रामगोपाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए पांच दिन की कस्टडी रिमांड हासिल की थी। ईडी इस मामले में कस्टम मिलिंग से जुड़ी कथित अनियमितताओं और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

जांच के सिलसिले में रामगोपाल अग्रवाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। एजेंसी ने उनसे मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए काम की खबर, अब कागजों पर मंजूर नहीं होगी छुट्टी; इस पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी

क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला ?

यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि से जुड़ा है। उस समय प्रोत्साहन राशि को 40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल किया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार, कथित तौर पर इस व्यवस्था के तहत मिल मालिकों से दो किस्तों में 20-20 रुपये प्रति क्विंटल की राशि ली गई।


आरोप है कि इस तरह जुटाई गई रकम का इस्तेमाल पार्टी फंड के लिए किया गया। इसी कथित लेनदेन और राशि के संग्रह को लेकर जांच आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 22 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग, परिवहन और पर्यटन विभाग में होगी नई तैनाती, देखें लिस्ट