
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी अब कागजों पर नहीं, ऑनलाइन मंजूर होगी। आकस्मिक से लेकर अर्जित अवकाश तक के लिए ई-एचआरएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल पर आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है।
संचालनालय ने आदेश जारी कर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। नए निर्देश संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास और उसके सभी अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों पर लागू होंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी तरह की छुट्टी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही प्रस्तुत करना होगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अब बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज, आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने का अभियान तेज
2025 में लागू की थी e-HRMS प्रणाली
ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था के स्थान पर पूरी प्रक्रिया डिजिटल की जा रही है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सुशासन और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन के तहत फरवरी 2025 में ई-एचआरएमएस प्रणाली लागू की थी।
इसी व्यवस्था के तहत नगरीय प्रशासन विभाग में अवकाश प्रबंधन को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया है। इसका उद्देश्य छुट्टी के आवेदनों, उनकी स्वीकृति और कर्मचारियों के सेवा संबंधी रिकॉर्ड का व्यवस्थित प्रबंधन करना है।
यह भी पढ़ें- CGPSC Main Exam 2026: छत्तीसगढ़ में सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर की मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें लेटेस्ट अपडेट