• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG GST Transfer: जीएसटी विभाग के 200 अधिकारियों का ट्रांसफर, 150 तो पांच साल से एक ही जगह जमे थे

Chhattisgarh GST department में बड़ा फेरबदल किया गया है। वाणिज्य कर विभाग के उप सचिव ने आदेश जारी कर 200 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इन अधिकारियो...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 10:00:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 10:00:02 AM (IST)
CG GST Transfer: जीएसटी विभाग के 200 अधिकारियों का ट्रांसफर, 150 तो पांच साल से एक ही जगह जमे थे
200 अधिकारियों का ट्रांसफर

HighLights

  1. जीएसटी विभाग में 200 अधिकारियों का तबादला
  2. 150 अधिकारी पिछले पांच साल से एक ही स्थान पर
  3. वाणिज्य कर विभाग के उपसचिव ने जारी किया आदेश

ब्यूरो,नईदुनिया, रायपुर: जीएसटी विभाग ने शुक्रवार को विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 200 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें 150 अधिकारी पिछले पांच साल से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। इन सभी को हटाकर नए जगहों पर भेजा गया है।

बता दें कि विभाग में जीएसटी अधिकारी से लेकर संयुक्त आयुक्त तक चार से पांच सौ अधिकारी पदस्थ है। वाणिज्य कर विभाग के उप सचिव एसके सिंह के हस्ताक्षर से जारी तबादला आदेश में संयुक्त आयुक्त(प्रर्वतन) रायपुर दिनेश कुमार ध्रुव को राज्य कर आयुक्त नवा रायपुर भेजा गया है,जबकि संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग क्रमांक एक हेमंत कुमार पटेल को राज्य कर अधिकारी रायपुर संभाग दो(बीआईयू) स्थानांतरित किया गया है।


संयुक्त आयुक्त राज्य कर (प्रर्वतन) रायपुर नरेंद्र कुमार वर्मा को संयुक्त आयुक्त राज्य कर बीआईयू मुख्यालय, संयुक्त आयुक्त राज्य कर नवा रायपुर गुलापा पुरसेठ को संयुक्त आयुक्त राज्य कर दुर्ग संभाग, संयुक्त आयुक्त राज्य कर दुर्ग संभाग भावना अली को संयुक्त आयुक्त राज्य कर नवा रायपुर भेजा गया है।

इसी तरह से तबादले से अलग-अलग जिलों में पदस्थ सत्या गुप्ता, सुरेश साहू, कांति ठाकुर, विभा राव, संजीव कुमार तारम, दीक्षा साहू, मुचकुंद पुरी, ज्योति नेताम, आशीष साहू, पावित्री कुमारी, बुटिया राम कोर्राम, जितेंद्र नेताम रोशनी घरत, मिथलेश पारकर,गजेंद्र तिवारी, अनिल जांगड़े, सतीश मेश्राम, एहतेशाम हुसैन,चंचल कुमार पैकरा, रवि कुमार, बबीता भुआर्य, अभय यादव, डेहरलाल साहू, रवि कुमार, दामोदर प्रसाद,शिव कुमार दीवान, अंजू खूंटे आदि अधिकारी प्रभावित हुए है।

यह भी पढ़ें: Bharatmala Project Scam: रिटायरमेंट से 3 दिन पहले निलंबित पटवारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 3 लोगों पर लगाए आरोप

जीएसटी विभाग में हुए इस तबादले को प्रशासनिक कार्यों में और बेहतरी लाने के लिए किया गया है। इनमें से ज्यादातर लोग 5 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। ऐसे में इस तबादले से जिला स्तर पर कार्यलयों में नए चेहरे और काम करने का नया तरीका सामने आएगा।

पुलिस विभाग में भी तबादला

बता दें कि एक गुरुवार को प्रदेश के पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल किया था। राज्य पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी करते हुए 15 थाना प्रभारियों, 24 उप निरीक्षकों, 6 सहायक उप निरीक्षकों, 1महिला प्रधान आरक्षक और 1आरक्षक का ट्रांसफर कर दिया है। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर सरकारी विभाग में यह दूसरा बड़ा तबादला है।