• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर फिर पड़ी रेड

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में एसीबी और ईओडल्ब्यू की टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापा मा...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 17 May 2025 10:23:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 May 2025 11:50:31 AM (IST)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर फिर पड़ी रेड
छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा।

HighLights

  1. शराब घोटाले में कार्रवाई, कवासी लखमा के ठिकानों पर छापा।
  2. 15 ठिकानों पर दबिश, जांच में जुटी एसीबी और ईओडल्ब्यू की टीम।
  3. रायपुर, जगदलपुर, सुकमा, तोंगपाल, दंतेवाड़ा में भी मारे छापे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर(Raipur News)। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडल्ब्यू की टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकाने पर फिर छापा मारा है। शनिवार सुबह ईओडलब्यू की टीम ने रायपुर, जगदलपुर, सुकमा, तोंगपाल, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर सहित करीब 15 ठिकानों पर दबिश दी है।

दंतेवाड़ा में लखमा के करीबी नेता राजकुमार तामो के घर छापा

एंटी करप्शन ब्यूरो व ईओडब्ल्यू की टीम ने शनिवार को स्थानीय कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो के निवास पर दबिश दी। दंतेवाड़ा के कुम्हाररास स्थित मकान में सुबह 9 बजे यह टीम पहुंची। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार तामो शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं।


एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान के आधार पर सर्च वारंट होने का हवाला देकर जांच की बात कही। इसके बाद जमीन रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेजों को लेकर फोटोकॉपी करवाने भेजा। उसके बाद घंटों पूछताछ भी की। इस मामले में तामो ने बताया कि बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके खुद के कुछ वाहनों के कई इंस्टालमेंट फाइनेंस कंपनियों में ओवरड्यू चल रहे हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।