• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways News: छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी... चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरू होगा संचालन

Local Trains: कोरोना काल में बंद की गई लोकल ट्रेनों का संचालन फिर से किया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बंद की गई 13 लोकल ट्रेन...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 12:51:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 01:09:02 PM (IST)
Indian Railways News: छत्तीसगढ़ वालों के लिए खुशखबरी... चार साल बाद पटरी पर लौटेंगी 13 लोकल ट्रेनें, इस तारीख से शुरू होगा संचालन
लोकल ट्रेनों का संचालन फिर से किया जाएगा(फाइल फोटो)

HighLights

  1. कोरोना काल से बंद लोकल ट्रेनों को दुबारा शुरू किया जाएगा।
  2. 15 जुलाई से नियमित किया जाएगा बंद लोकल ट्रेनों का संचालन।
  3. सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी।

नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बंद की गई 13 लोकल ट्रेनों (local trains) को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इन ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद जोन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी ट्रेनें पूर्व निर्धारित समयसारिणी के अनुसार चलेंगी।

इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, कटंगी और इटवारी जैसे छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रोज यात्रा करने वाले यात्री, छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण वर्ग इससे सीधे लाभान्वित होंगे। ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोरोना के बाद अब हालात सामान्य हो गए हैं और चरणबद्ध तरीके से लोकल ट्रेनों का संचालन बहाल किया जा रहा है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे कर्मचारियों को भी दोबारा रोजगार के अवसर मिलेंगे। सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल भी इन ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।

15 और 16 जुलाई से चलेंगी ये ट्रेनें:

15 जुलाई से

08741 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से शाम 06:15 बजे, डोंगरगढ़ आगमन रात 09:10 बजे

08265 रायपुर–रायगढ़: रायपुर से सुबह 07:00 बजे, रायगढ़ आगमन दोपहर 01:45 बजे

08745 रायपुर–कांकेर: रायपुर से सुबह 05:30 बजे, कांकेर आगमन 10:30 बजे

08742 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से सुबह 06:10 बजे, रायपुर आगमन 09:00 बजे

08266 रायगढ़–रायपुर: रायगढ़ से दोपहर 02:15 बजे, रायपुर आगमन रात 09:15 बजे

08746 कांकेर–रायपुर: कांकेर से दोपहर 01:00 बजे, रायपुर आगमन शाम 06:00 बजे

07889 गोंदिया–कटंगी: गोंदिया से सुबह 05:30 बजे, कटंगी आगमन सुबह 06:30 बजे

07890 कटंगी–गोंदिया: कटंगी से सुबह 07:00 बजे, गोंदिया आगमन सुबह 08:00 बजे

07867 गोंदिया–इटवारी: गोंदिया से शाम 04:00 बजे, इतवारी आगमन शाम 06:50 बजे

16 जुलाई से:

08743 रायपुर–डोंगरगढ़: रायपुर से सुबह 09:45 बजे, डोंगरगढ़ आगमन दोपहर 12:40 बजे

08744 डोंगरगढ़–रायपुर: डोंगरगढ़ से दोपहर 01:10 बजे, रायपुर आगमन शाम 04:05 बजे

07891 डोंगरगढ़–कटंगी: डोंगरगढ़ से सुबह 10:00 बजे, कटंगी आगमन दोपहर 01:30 बजे

07892 कटंगी–डोंगरगढ़: कटंगी से दोपहर 03:00 बजे, डोंगरगढ़ आगमन शाम 06:30 बजे

इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi News: भाजपा विधायक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना... कहा- पाखंडी अब राजनीति में ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे