• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रीलबाज बदमाशों की ‘रील’ बना रही पुलिस, आईपी एड्रेस से लोकेशन कर रही ट्रेस

सोशल मीडिया पर अपना दबदबा दिखाने की कोशिश करने वाले बदमाशों को पुलिस माकूल सबक सिखा रही है। अपनी दबंगई की नुमाइश करने वाले वाले बदमाशों की रील सामने आ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 09 Dec 2024 12:25:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Dec 2024 12:25:36 PM (IST)
रीलबाज बदमाशों की ‘रील’ बना रही पुलिस, आईपी एड्रेस से लोकेशन कर रही ट्रेस
हाथ में पिस्टल और चाकू लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने वाले बदमाश अब मांग रहे माफी।

HighLights

  1. बदमाशों की आईडी पर माफी मांगते हुए रील की जा रही पोस्ट l
  2. 40 आईडी की गई ब्लॉक, कुछ ने खुद ही बंद कर दिए अकाउंट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। इंटरनेट मीडिया में जब से रील बनाने का चलन शुरू हुआ है, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर हर वर्ग के लोग रील बनाकर डाल रहे हैं। इसमें बदमाश भी पीछे नहीं हैं। लोगों के बीच अपना दबदबा कायम रखने पिस्टल, चाकू के साथ बदमाश अपनी रील बनाते हैं।

इतना ही नहीं खुद को शहर को बादशाह बताने वाली रील बनाकर इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल न बने, इसके लिए पुलिस भी अब बदमाशों की पतासाजी कर उन्हें पकड़कर उनकी रील बनाकर पोस्ट कर रही है।


एसएसपी के अनुसार, साइबर सेल की विशेष शाखा इंटरनेट मीडिया में खुद को डॉन और बादशाह साबित करने वाले बदमाशों पर निगरानी रखने का काम कर रही है। बदमाशों की आईपी एड्रेस के माध्यम से पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने 40 से ज्यादा अकाउंट ब्लॉक कराए

गलत तरीके से रील बनाकर पोस्ट करने वाले बदमाशों के अब तक 35 से ज्यादा अकाउंट को ब्लाक कराया गया है। इनमें कई नाबालिग बदमाश हैं, जिनके पुलिस ने अकाउंट ब्लॉक किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से कई बदमाश डरने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने रुपये निकाले तो दौड़कर बैंक पहुंचे और अकाउंट ब्लॉक कराया... नहीं तो सबकुछ गंवा बैठते

दो दर्जन बदमाशों ने खुद किए अकाउंट बंद

रील बनाने वाले साथियों के हश्र देख इंटरनेट मीडिया में एक्टिव रहने वाले बदमाश सहम गए हैं। कार्रवाई से बचने दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों द्वारा अपने इंटरनेट अकाउंट बंद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।

जिन बदमाशों ने इंटरनेट मीडिया में ऊलजुलूल पोस्ट किया है, ऐसे बदमाशों का पुलिस उनके नाई से बाल कटवाकर अपने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाश डर गए हैं।

इंटरनेट मीडिया में अपने आपको दादा बताने वाले बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों के अकाउंट भी बंद कराए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संतोष सिंह, एसएसपी रायपुर

बदमाशों का माफी मांगते वीडियो जारी कर रही पुलिस

उलजुलूल पोस्ट करने वाले अब तक जिन बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की गई है, उन बदमाशों को सबक सिखाने का पुलिस काम कर रही है। इसके लिए पुलिस उनकी ही रील में मिक्स रील कर उन्हें सबक सिखा रही है।

यह भी पढ़ें- CG Lone Scam: बालोद के करीब 95 गांवों की सैकड़ों महिलाओं से 70 करोड़ से अधिक की ठगी, मुख्य आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

साथ ही बदमाश की इंटरनेट मीडिया में गलत तरह से रील बनाने पर माफी मांगने का वीडियो पुलिस अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट में पोस्ट कर रही है।