• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवाओं का नई भर्तियों के इंतजार में बीता साल, अभी भी व्यापमं को नहीं मिली एजेंसी

व्यापमं के अधिकारियों के मुताबिक, देश में आम चुनाव होने की वजह से आचार संहिता लगी रही, इसके बाद बहुत सारी प्रवेश परीक्षाएं हुईं। इस वजह से नई भर्तियां...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 06 Jan 2025 01:29:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jan 2025 01:29:03 PM (IST)
युवाओं का नई भर्तियों के इंतजार में बीता साल, अभी भी व्यापमं को नहीं मिली एजेंसी
व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी से कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया है।

HighLights

  1. निकली थी मत्स्य निरीक्षक की भर्ती, लेकिन वह भी रह गई है अधूरी।
  2. तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी से व्यापमं का नहीं हुआ अनुबंध।
  3. व्यापमं से हर साल करीब दर्जनभर भर्ती परीक्षाएं कराई जाती थीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का साल 2024 इंतजार में बीत गया। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से भर्ती नहीं निकली। जनवरी-फरवरी में ही मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों के लिए भर्ती निकली थी, वह भी अभी तक पूरी नहीं हुई है।

अभी भी तकनीकी सहायता देने वाली कंपनी से व्यापमं का अनुबंध नहीं हो पाया है। व्यापमं को तकनीकी सहायता देने वाली एजेंसी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) से अनुबंध समाप्त हो गया। इस वजह से जिन भर्तियों के विज्ञापन निकाले जा चुके हैं अथवा परीक्षा हो चुकी है, वह भर्ती भी पूरी नहीं हो पाई है।


नई एजेंसी की तलाश की जा रही है। व्यापमं से आखिरी परीक्षा प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती छह अक्टूबर को आयोजित की गई थी। आमतौर पर व्यापमं से हर साल दर्जनभर भर्तियां निकलती हैं। इस बार युवाओं को नई भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

आचार संहिता लगी होने की वजह से हुई देरी

व्यापमं के अधिकारियों के मुताबिक, देश में आम चुनाव होने की वजह से आचार संहिता लगी रही, इसके बाद बहुत सारी प्रवेश परीक्षाएं हुईं। इस वजह से नई भर्तियां निकालने का समय नहीं मिला। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का कहना है कि व्यापमं से हर वर्ष लगभग दर्जनभर भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती थीं।

इस बार इंतजार में पूरा वर्ष बीत गया। भर्ती के इंतजार में कई युवाओं की उम्र पार हो गई। नई भर्ती कब निकलेगी, इसका भी पता नहीं है। चिप्स से अनुबंध अचानक समाप्त नहीं हुआ होगा। इसकी जानकारी अधिकारियों को पहले से रही होगी।

यदि ऐसा था तो पहले से तैयारी क्यों नहीं की गई, ताकि चिप्स के हटने के बाद दूसरी एजेंसी आ जाए। जिससे परीक्षाएं और रिजल्ट समय से जारी हो सके।

आबकारी आरक्षक, पंचायत में एडीईओ भर्ती का प्रस्ताव

व्यापमं को आबकारी आरक्षक, पंचायत विभाग से सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) और सब इंजीनियर भर्ती का प्रस्ताव मिला है। इसके अलावा सहायक ग्रेड-3 की भर्ती भी प्रस्तावित है। ये सभी भर्तियां 2025 में ही आएंगी।

व्यापमं को जब नई एजेंसी मिलेगी, तो उसके बाद डाटा संबंधित प्रक्रिया चलेगी। इसमें लगभग डेढ से दो महीने का समय लगेगा। नई भर्ती को लेकर सूचना फरवरी में ही जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में साझेदार बनेगा अमेरिका, राजदूत ने की सीएम से मुलाकात

उच्च शिक्षा विभाग की भर्ती 15 माह से लंबित

उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से अलग-अलग 880 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। प्रयोगशाला परिचारक के 430, भृत्य के 210, चौकीदार के 210, स्वीपर के 30 पद हैं। ये भर्ती अक्टूबर 2023 में निकली थी। लगभग 15 महीना बीत जाने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- भारतमाला प्रोजेक्ट: पुलिस सुरक्षा में बनेगा चार माह से रुका एक्सप्रेस-वे, मुआवजा वितरण में गड़बड़झाला

उच्च शिक्षा विभाग आवेदन मंगवाया था, बड़ी संख्या में आवेदन आने की वजह से व्यापमं को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए सौंप दी गई है। व्यापमं की तरफ से परीक्षा करवाने की तैयारी भी की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से पूरी नहीं हो पाई। मार्च में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है।