• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान फेंगल ने लगाया ठंड पर ब्रेक… दिनभर रहा बादलों का डेरा, कहीं-कहीं ठंड के बीच बूंदाबांदी भी

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, फेंगल चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के वातावरण में अगले कुछ दिनों तक परिवर्तन दिखेगा। आंशिक बादलों के बीच...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 01 Dec 2024 08:45:16 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Dec 2024 09:07:05 AM (IST)
Chhattisgarh Weather: चक्रवाती तूफान फेंगल ने लगाया ठंड पर ब्रेक… दिनभर रहा बादलों का डेरा, कहीं-कहीं ठंड के बीच बूंदाबांदी भी
अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। (फोटो- नईदुनिया)

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान के कारण कई शहरों में मौसम बिगड़ा
  2. शाम को ठंडी हवा चलने के साथ हल्की बारिश हुई
  3. किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खरीफ फसल तैयार है

नईदुनिया, रायपुर (Chhattisgarh Weather)। चक्रवाती तूफान फेंगल का छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों पर असर देखने को मिला है। कहीं ठंड बढ़ गई है, तो कहीं आसमान में बादलों का डेरा होने से तापमान में बढ़ोतरी देखने कोे मिली। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। पढ़िए विभिन्न शहरों की वेदर रिपोर्ट।

राजनांदगांव में चक्रवाती तूफान फेंगल ने ठंड पर ब्रेक लगा दी है। दो दिनों से बादलों के बीच सर्द हवा से वातावरण सुहाना भले ही बना हुआ है, लेकिन तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के चलते मौसम से ठंडकता कम हो गई है। अभी अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि संभावित बताई जा रही है।


इतना ही नहीं अगले चार दिनों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। यानी दिसंबर का पहला सप्ताह ठंड का प्रभाव कमजोर रह सकता है। मौसम में देर से आई अनुकूलता पर चक्रवाती तूफान फेंगल ने पानी फेर दिया है। पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि हो चुकी है। इसका प्रभाव न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा है। लगभग 11 डिग्री से अब यह 13 से भी अधिक पर जा पहुंचा है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
राजनांदगांव 28.3 13.3
रायपुर 26.0 17.4
बिलासपुर 27.6 16.6
दुर्ग 28.5 12.4

फसलों के लिए हानिकारक

खरीफ फसलों में धान की कटाई तो लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन दलहन व तिलहन फसल तैयार हो रही है। अरहर के पौधों में फुल लगने लगे हैं। बदली-बारिश से इसके झड़ने की आशंका है। साथ ही लाख-लाखड़ी, मसूर व अन्य फसलों को भी खराब मौसम हानि पहुंचा सकता है। हालांकि गेंहू की खेती के लिए इस मौसम को अनुकूल माना जा रहा है।

naidunia_image

(बालोद : यह तस्वीर जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला के घोटिया चौक पर शनिवार की रात करीबन साढ़े आठ बजे ली गई है। जिले में दिन भर बदली छाई रही और जिले का अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। )

धमतरी: दिनभर बादल, ठंड के बीच बूंदाबांदी

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर धमतरी जिले में भी दिखा। पूरे दिन आसमान बादल से ढका रहा। ठिठुरन व ठंड के बीच शाम को बूंदाबांदी हुई है, जो किसानों की धड़कनें बढ़ा दी। वहीं ठिठुरन वाले इस मौसम ने हर वर्ग को कंपकंपा दिया।

छोटे से बड़ों के शरीर से दिनभर गर्म कपड़ा नहीं उतरा। 30 नवंबर की अलसुबह से मौसम बदल गया। कुछ जगहों पर कोहरा छाने के साथ बादल वाला मौसम शुरू हो गया। निर्धारित समय तक सूर्य नहीं उगा, तो खराब मौसम की जानकारी लोगों को हो गई।

दुर्ग: ठंडी हवा से दिनभर होता रहा ठिठुरन का अहसास

दुर्ग-भिलाई सहित जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और ठंडी हवा भी चलती रही। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिनभर ठिठुरन का अहसास भी होता रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे।शुक्रवार रात से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को दिन की शुरुआत आसमान पर छाए बादलों के साथ हुई।