• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलेगा, रायपुर समेत 26 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून वापसी रेखा और ऊपरी हवा के सिस्टम से मौसम बदला। 26 जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 10:39:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 10:39:03 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलेगा, रायपुर समेत 26 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज मौसम बदलेगा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में बारिश और तेज हवाओं अलर्ट।
  2. मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हवाओं चेताया।
  3. रायपुर में शाम-रात गरज-चमक के साथ बारिश संभावित है।

डिजिटल डेस्क। छत्तीसगढ़ के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में मानसून की वापसी रेखा रायपुर से होकर गुजर रही है, साथ ही ऊपरी हवा में एक सिस्टम भी सक्रिय है। इन दोनों कारणों के चलते मौसम विभाग ने आज (बुधवार) प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। शाम से लेकर रात तक मौसम के अचानक बदलने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

26 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

  • मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम 6:20 से रात 9:20 बजे के लिए 'नाउकास्ट' जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
  • इस मौसमी बदलाव का असर राजधानी रायपुर के साथ-साथ बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जैसे 26 जिलों में देखने को मिल सकता है।

राजधानी रायपुर में शाम को मिल सकती है उमस से राहत

रायपुर में मंगलवार का दिन काफी गर्म और उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज शाम या रात के वक्त शहर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मिजाज

  • बीते मंगलवार को मुंगेली और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बाकी प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क ही रहा। इस दौरान राजनांदगांव का पारा सबसे ऊपर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • वहीं, पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंडक महसूस की गई और यहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह छिटपुट बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।
  • यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ गृहमंत्री का PA बताकर नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार