• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: एक बार मानसून दिखाएगा रंग, IMD ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का लगाया अनुमान

Chhattisgarh Monsoon: प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 5 दिनों में राज्य के ज्यादातर इलाकों में भारी बारि...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 07:46:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 07:51:48 AM (IST)
CG Weather Update: एक बार मानसून दिखाएगा रंग, IMD ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का लगाया अनुमान
अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब के कारण प्रदेश में होगी बारिश
  2. IMD ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई
  3. रायपुर में रविवार को हो सकती है गरज-चमक के साथ बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक के छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है, जिसमें एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

naidunia_image

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 13 अगस्त, 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह मौसमी सिस्टम छत्तीसगढ़ में मानसून को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।


पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी बारिश हुई, जहां 7 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34.0° सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 20.4° सेल्सियस दर्ज किया गया।

naidunia_image

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान

राजधानी में रविवार को आकाश बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25° सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम की स्थिति में सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें: हैवान बने सौतेले पिता व नाना... दिव्यांग बालिका का दो साल तक किया दुष्कर्म, अब मिली उम्र कैद की सजा

ये रहा बिलासपुर का मौसम

सावन के अंतिम दिन भीग तपिश और उमस का प्रहार जारी रखा है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। सुबह बादलों की मौजूदगी के बावजूद एक भी बूंद वर्षा नहीं हुई। नमी से भरी हवाओं और तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। कई इलाकों में बिजली कटौती ने उमस को और बढ़ा दिया।