• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले 5 दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 01 Aug 2025 07:59:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 01 Aug 2025 08:11:36 AM (IST)
CG Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले 5 दिनों तक हो सकती है हल्की बारिश
रायपुर के आसमान में छाए रहेंगे बादल

HighLights

  1. प्रदेश में कुछ स्थानों पर हो सकती है भारी बारिश
  2. रायपुर में 33 डिग्री से. तक जा सकता है तापमान
  3. गुरुवार को कुसमी में हुई सर्वाधिक 90 मिमी बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर मानसून में सुस्ती देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। केवल बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य बना रहा। वहीं शुक्रवार को भी प्रदेश भर में मौसम के हाल ऐसे ही रहने वाले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 1 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, वहीं आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा पूर्वी और पश्चिमी जिलों में होने की संभावना है। लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति सामान्य रह सकती है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।


राजधानी में बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को राजधानी का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। रायपुर के आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान बढ़ सकती है। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। रात के समय न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकती है।

यह भी पढ़ें:CG News: सड़कों पर मवेशी छोड़ना अब पड़ेगा भारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

31 जुलाई की स्थिति, सबसे गर्म रहा रायपुर

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई, गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान राजधानी रायपुर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग और पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान रहा, जो कि 21.2 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बलरामपुर जिले के कुसमी में दर्ज की गई है। यहा 31 जुलाई को 90 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर में औसत बारिश 10 से 20 मिमी के बीच दर्ज की गई है।