• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG weather update: अधिकांश इलाके में अगले 3 दिन हो सकती है बारिश, रायपुर-बिलासपुर में बढ़ी गर्मी

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अगले 3 बारिश हो सकती है...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 07 Aug 2025 07:57:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 07 Aug 2025 08:07:49 AM (IST)
CG weather update: अधिकांश इलाके में अगले 3 दिन हो सकती है बारिश, रायपुर-बिलासपुर में बढ़ी गर्मी
अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना

HighLights

  1. मध्य छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी
  2. बिलासपुर में बुधवार को पारा 35 डिग्री तक पहुंचा
  3. बुधवार को जगदलपुर में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, सात से नौ अगस्त तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 5.6 और 2.3 डिग्री अधिक है।


वहीं बुधवार को जगदलपुर में 44 मिमी, पेंड्रारोड में 40 मिमी, राजनांदगांव में 50 मिमी और ओरछा, दुर्ग, कोंटा सहित अन्य स्थानों पर भी हल्की वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में बिजली चमकने, तेज गर्जना और बौछारों की चेतावनी जारी की है।

रायपुर के लिए पूर्वानुमान

रायपुर के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, सात अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।

न्यायधानी में लोग गर्मी से परेशान

बिलासपुर में पिछले एक सप्ताह से सूरज आग उगल रहा है। दो अगस्त को तापमान सामान्य से कम था, लेकिन उसके बाद जैसे गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली हो। बुधवार को पारा 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप, उमस और बेहाल लोगों की दिनचर्या ने सावन की ठंडक भुला दी। बिलासपुर में पिछले चार दिनों से पारा लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: NEET UG काउंसलिंग रि-शेड्यूल, 10 अगस्त तक आवेदन, 14 अगस्त को आएगा पहला रिजल्ट

बना हुआ सिस्टम

मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, खेड़ी, जलपाईगुड़ी से होते हुए उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बांग्लादेश के मध्य भाग में 5.8 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। अगस्त में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।