• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET UG काउंसलिंग रि-शेड्यूल, 10 अगस्त तक आवेदन, 14 अगस्त को आएगा पहला रिजल्ट

NEET UG (एमबीबीएस, बीडीएस) काउंसलिंग को लेकर छात्रों के इंतजार की घड़ी एक बार फिर बढ़ गई है। दिव्यांग और एनआरआई कोटे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित य...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 11:56:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 11:56:02 PM (IST)
NEET UG काउंसलिंग रि-शेड्यूल, 10 अगस्त तक आवेदन, 14 अगस्त को आएगा पहला रिजल्ट
NEET UG काउंसलिंग रि-शेड्यूल

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर। NEET UG (एमबीबीएस, बीडीएस) काउंसलिंग को लेकर छात्रों के इंतजार की घड़ी एक बार फिर बढ़ गई है। दिव्यांग और एनआरआई कोटे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के चलते मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राज्य सहित देशभर में काउंसलिंग प्रक्रिया रि-शेड्यूल करने के निर्देश दिए हैं। इसी के अनुरूप छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (सीजीडीएमई) ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

काउंसलिंग प्रक्रिया रि-शेड्यूल करने का निर्देश

अब छात्र 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, वहीं च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। एमसीसी द्वारा दिव्यांग और एनआरआई कोटा को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी नहीं होने के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगी थी। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं में इन कोटों में सीटों के वितरण और आरक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कोर्ट की सुनवाई के बाद एमसीसी ने राज्यों को काउंसलिंग प्रक्रिया रि-शेड्यूल करने का निर्देश दिया।


छत्तीसगढ़ में 1980 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला

राज्य में इस बार एसबीबीएस की कुल 1980 सीटों पर दाखिला होना है। इनमें 1045 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की हैं, जबकि 935 सीटें निजी कॉलेजों में हैं। डेंटल कॉलेजों की सीटें भी इसी प्रक्रिया के तहत भरी जाएंगी।

रिवाइज्ड काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / फीस पेमेंट : 10 अगस्त तक
  • च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग : 7 अगस्त से 11 अगस्त तक
  • मेरिट लिस्ट जारी : 12 अगस्त
  • सीट अलाटमेंट प्रक्रिया : 13 अगस्त
  • रिजल्ट प्रकाशन : 14 अगस्त
  • स्क्रूटनी और एडमिशन : 18 अगस्त से 23 अगस्त तक

मॉपअप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड का शेड्यूल घोषित

इसके बाद राउंड-2, मॉपअप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड का शेड्यूल भी घोषित किया गया है, जो सितंबर-अक्टूबर तक चलेगा। सीजीडीएमई ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। साथ ही एमसीसी और संचालनालय की वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें ताकि कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

इसे भी पढ़ें... Digital Arrest: रायपुर में डिजिटल अरेस्ट कर प्रोफेसर से ठगे 88 लाख रुपये, पत्नी के जेवर तक रख दिए गिरवी