• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के हॉस्टल-पीजी, स्कूल और कोचिंग सेंटरों का होगा सेफ्टी ऑडिट... अवैध शराब के खिलाफ भी चलेगा अभियान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट हिदायत दी कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना संभावित जोखिमों की पूर्व पहचान कर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 05:04:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 05:04:36 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के हॉस्टल-पीजी, स्कूल और कोचिंग सेंटरों का होगा सेफ्टी ऑडिट... अवैध शराब के खिलाफ भी चलेगा अभियान
छत्तीसगढ़ के हॉस्टल-पीजी, स्कूल और कोचिंग सेंटरों का होगा सेफ्टी ऑडिट (AI Image)

HighLights

  1. हॉस्टल, पीजी, स्कूल और कोचिंग सेंटरों का होगा सेफ्टी ऑडिट
  2. घटना का इंतजार न करें, संभावित खतरों को पहले ही दूर करें
  3. अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ चलेगा संयुक्त अभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर में नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के निर्देश दिए हैं।

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना संभावित जोखिमों की पूर्व पहचान कर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं।

हॉस्टल, पीजी और स्कूलों का होगा तत्काल सेफ्टी ऑडिट

मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों, हॉस्टलों, पीजी, कोचिंग सेंटरों, पुस्तकालयों और बड़े भवनों का तुरंत निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सुरक्षा मानकों में आ रही कमियों को तय समय-सीमा में दूर किया जाए। विशेष रूप से बच्चों और विद्यार्थियों से जुड़े परिसरों में सुरक्षा मानकों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान

प्रदेश में अवैध एवं मिलावटी शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर पूर्ण विराम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन को संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने को कहा है। दूसरे राज्यों से होने वाली अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख परिवहन मार्गों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ दोषियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों के पालन में यदि निचले या उच्च स्तर पर कोई लापरवाही या उदासीनता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील सहित शासन के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज... दो दिन में मिले 85 मरीज, कुल 344 हुए संक्रमित, रायपुर में 50 एक्टिव केस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।