• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला: फर्जी दस्तावेज बनाने वाला कंप्यूटर संचालक गिरफ्तार

एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जेल भेजे गए शेख इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 12:24:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 12:24:52 PM (IST)
बांग्लादेशी घुसपैठियों का मामला: फर्जी दस्तावेज बनाने वाला कंप्यूटर संचालक गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में सत्कार कंप्यूटर सेंटर का संचालक मोहम्मद आरिफ।

HighLights

  1. पनाह देने वाला शेख अली अब भी है फरार।
  2. शेख की पत्नी की निगरानी कर रही पुलिस।
  3. संदिग्ध कंटेंट के साथ फर्जी डॉक्यूमेंट्स मिले।

नईदुनिया प्रतिनिध, रायपुर। बांग्लादेशी घुसपैठियों को रायपुर में पनाह देने वाला आरोपित शेख अली पुलिस को लगातार छका रहा है। उसके बांग्लादेश भागने की आशंका भी जताई जा रही है। पहले यह माना जा रहा था कि वह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश या बंगाल में अपने रिश्तेदारों के ठिकानों पर छिपा हो सकता है।

मगर, स्थानीय पुलिस ने बताया है कि अब तक इन स्थानों पर उसकी मौजूदगी की कोई सूचना नहीं मिली है। वहीं, तीन बांग्लादेशी भाइयों का फर्जी दस्तावेज बनाने वाले कंप्यूटर संचालक मोहम्मद आरिफ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।


एटीएस की टीम लगातार शेख अली की पत्नी फरीदा और बेटे फैज की निगरानी कर रही है। एटीएस के अधिकारियों का कहना है कि जेल भेजे गए शेख इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त किया जाएगा।

यदि आवश्यकता पड़ी तो तीनों को नागपुर ले जाया जाएगा। वहां इन तीनों के साथ फरार शेख अली के रिश्तेदार रहते हैं। जांच के दायरे में उनके सभी रिश्तेदार भी शामिल हैं। शेख अली की दूसरी पत्नी शहला परवीन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। शेख के कई मुस्लिम महिलाओं से भी संबंध होने का पता चला है।

naidunia_image

कंप्यूटर में मिले संदिग्ध कंटेंट

मो. आरिफ और शेख अली संगठित रैकेट बनाकर बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर गलत तरीके से देश के बाहर भेजने का काम करते थे। मामले में गोलबाजार थाने में धारा 336(3), 337, 338, 340(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरिफ को कोर्ट में पेशकर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बजट सत्र में हंगामे के आसार, सत्तापक्ष- विपक्ष ने लगाए 1862 सवाल

पुलिस टीम ने उसके कंप्यूटर सेंटर में दबिश देकर पुराने कंप्यूटर की जांच की तो उसमें संदिग्ध कंटेंट के साथ कई लोगों के वोटर आईडी कार्ड, अंकसूची, फोटो आईडी, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान से संबंधित कूटरचित करना पाया गया, जिसकी जांच की जा रही है।

कई बांग्लादेशियों के बनाए फर्जी दस्तावेज

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि बांग्लादेशी भाइयों के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले फूल चौक नयापारा (गोलबाजार) निवासी और कचहरी चौक स्थित सत्कार कंप्यूटर सेंटर के संचालक 50 साल के मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का राजफाश, लोकेंटो एप पर दिखाए जाते थे युवतियों के फोटो, वहीं लिखा होता था रेट

जांच में पता चला कि आरिफ ने जेल भेजे गए तीनों बांग्लादेशी भाइयों के अलावा भी कई बांग्लादेशियों के फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। वह दूसरे के दस्तावेजों को स्कैन कर फर्जी वोटर आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि बनाता था।