• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का राजफाश, लोकेंटो एप पर दिखाए जाते थे युवतियों के फोटो, वहीं लिखा होता था रेट

पिछले दिनों उज्बेकिस्तान की युवती ने रायपुर के वीआईपी रोड़ पर तेज स्पीड में कार चलाते हुए स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। तब पुलिस ने युवती और उसके सा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 18 Feb 2025 11:21:35 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Feb 2025 11:21:35 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का राजफाश, लोकेंटो एप पर दिखाए जाते थे युवतियों के फोटो, वहीं लिखा होता था रेट
मुख्य आरोपी की पत्नी भी लिप्त पाई गई है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दो महिला समेत 17 दलाल गिरफ्तार
  2. रायपुर पुलिस को मिली सफलता
  3. अलग-अलग शहरों में हुई कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर पुलिस ने देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो महिला समेत 17 दलालों को अलग-अलग शहरों से पकड़ा है। इस रेकैट के मास्टर माइंड जुगल कुमार राय को 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर यहां लाया गया।

जांच में साफ हुआ है कि यह रैकेट लोकेंटे एप के जरिए ग्राहकों को युवतियों की फोटो व रेट उपलब्ध करवाकर उनकी मांग पर दूसरे राज्यों के अलावा विदेशी युवतियों को भी रायपुर बुलवाता था।

naidunia_image

उज्बेकिस्तान की युवती ने किया था एक्सीडेंट, वहीं से मिला सुराग

  • एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पांच जनवरी की देर रात वीआईपी रोड फ्लावर वैली अमलीडीह रोड पर नशे की हालत में तेज रफ्तार में कार चलाते हुए उज्बेकिस्तान की युवती ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी।

  • इस हादसे में अरूण कुमार विश्वकर्मा की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। विदेशी युवती के साथ कार में डीआरआई के वकील भावेश आर्चाय भी सवार था।
  • पूछताछ करने पर दोनों अपने रिश्ते के बारे में न बताकर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। फिर युवती ने बताया कि वह उज्बेकिस्तान की निवासी है और दलाल जुगल कुमार राय के बुलाने पर देह व्यापार करने मुंबई से रायपुर आई थी।
  • वहीं भावेश आचार्य ने भी स्वीकार किया कि जुगल राय से मोबाइल पर बातचीत कर 27 हजार रुपये देकर विदेशी युवती को बुलवाया था। आरोपियों के कॉल डिटेल खंगालने पर लोकेंटो एप के जरिए विभिन्न देशों, राज्यों की युवतियों की फोटो कई व्हाट्सएप ग्रुप में मिले।
  • देह व्यापार में शामिल दलालों के रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द के रवि ठाकरे, हनुमाननगर, पहाड़ीपारा(गुढ़ियारी) के जागेंद्र उके उर्फ मोहन को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने साथी जुगल शर्मा सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया था।
  • naidunia_image

    यहां भी क्लिक करें - उज्बेकिस्तान की लड़की ने रायपुर में शराब के नशे में किया था हंगामा, फिर खुला सेक्स रैकेट का राज

    इनकी हुई गिरफ्तारी

    पुलिस टीम ने रवि व जागेंद्र से मिले इनपुट के आधार पर अंबिकापुर, सरगंवा के बृजेश साहा, मोतीनगर, संतोषीनगर के मोहम्मद साजिद, देवपुरी के दिनेश लिलवानी, संजयनगर के शेख इमरान, सोनारपारा, पुरानी बस्ती के अमित सोनी, गली नंबर दो, डीडीनगर के रमेंद्र पाठक, चौरसिया कॉलोनी, टिकरापारा के शेख नूरूल हक और कवर्धा के दुर्गेश पनागर की गिरफ्तारी की।

    इसके बाद मास्टरमाइंड जुगल कुमार और उसकी पत्नी सहित जगदलपुर के मयंक हरपाल, संतोषीनगर, टिकपारा के मोहम्मद शबीर, ग्राम भरवाबसपुर, बसना(महासमुंद) के मनोरंजन बारिक, विशालनगर, तेलीबांधा के ऋषभ शर्मा और एक अन्य महिला दलाल को पकड़ा।

    यहां भी क्लिक करें - युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर… रायपुर का मामला