• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व DY CM सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने साल 2028 के विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने का बयान दिया था। मगर, मामले के गर्...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Feb 2025 12:47:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Feb 2025 03:13:35 PM (IST)
पूर्व DY CM सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर कांग्रेस नेताओं में सिर फुटौव्वल
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में बघेल बनाम सिंहदेव की गुटबाजी हावी रही।

HighLights

  1. भूपेश बघेल ने सवाल उठाया, तो बयान से पलट गए चरणदास।
  2. चरणदास ने कहा कि बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
  3. पूर्व कांग्रेस सरकार में बघेल और सिंहदेव की गुटबाजी हावी रही।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। कांग्रेस के साल 2028 के विधानसभा चुनाव पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने के बयान से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पलट गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है।

दरअसल, महंत का बयान आते ही भाजपा हमलावर हो गई थी और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाए थे। इधर, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच बयानों के तीर से सिर फुटौव्वल की स्थिति बनती जा रही है।


उल्लेखनीय है कि राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में बघेल बनाम सिंहदेव की गुटबाजी हावी रही। राज्य में दस नगर निगम और सौ से ज्यादा स्थानीय निकायों में 11 फरवरी को मतदान है।

महंत के बयान पर बीजेपी ने ली चुटकी

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान मंगलवार को अंबिकापुर की जनसभा में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़कर छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। सिंहदेव हमेशा बेदाग रहे हैं।

इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि कि महंत का यह बयान कांग्रेस के भीतर चल रहे सत्ता-संघर्ष और गुटीय घमासान का ही परिचायक है। एक तरह से बघेल के नेतृत्व को महंत ने ठुकरा दिया है, जबकि अगले विधानसभा चुनाव में अभी चार साल बचे हैं।

naidunia_image

महंत की सफाई- तो क्या कहता, भूपेश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव हार गए

भाजपा के कटाक्ष की खबर संभवतः महंत तक पहुंच चुकी थी। अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ पहुंचते ही महंत ने पलटी मार ली। उन्होंने कहा, अंबिकापुर में मैंने तो ऐसा नहीं कहा है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

प्रदेश में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जिसमें चेहरा सभी का होगा। अंबिकापुर सिंहदेव का क्षेत्र है उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूंगा, तो क्या उनको कहूंगा कि उनके नेतृत्व में चुनाव हार गए।

यह भी पढ़ें- रायपुर में लीजेंड-90 लीग का आगाज, सुरेश रैना और शिखर धवन की टीम आमने-सामने

महंत की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई होगी, मेरी जानकारी में नहीं: बघेल

महंत के बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि डॉ. चरणदास महंत किसी घोषणा के लिए अधिकृत नहीं हैं। हाईकमान अधिकृत है। वे वरिष्ठ नेता हैं, दिल्ली में उनकी मुलाकात कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से होती रहती है। ऐसी कोई बात हुई होगी तो जानकारी नहीं है। मगर, ऐसी घोषणा पार्टी हाईकमान से ही होती है।

यह भी पढ़ें- रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर… रायपुर का मामला

ऐसे बयानों पर विराम लगे, अन्यथा बातें दूषित नजरिये से देखी जाएंगी: सिंहदेव

राजनीतिक बयानबाजी के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि इस पर अब विराम लगना चाहिए, अन्यथा ये बातें दूषित नजरिए से देखी जाएंगी। सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। डॉ. महंत के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे निर्णय पार्टी हाईकमान से आते हैं। उन्होंने (डॉ. चरण दास महंत) जो भी कहा होगा, स्थानीय स्तर को लेकर ही कहा होगा।