• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Tomar Brothers: सूदखोर तोमर बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने स्वीकार की पुलिस की याचिका

रायपुर के फरार हिश्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की संपत्ति जल्द ही कुर्क की जा सकती है। कोर्ट ने रायपुर पुलिस द्वारा दिए गए कुर्की की याचिका को स्वीकार कर लिय...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 04:06:36 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 04:08:18 PM (IST)
Raipur Tomar Brothers: सूदखोर तोमर बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने स्वीकार की पुलिस की याचिका
कुर्क होगी तोमर बंधुओं की संपत्तियां

HighLights

  1. तोमर बंधुओं की संपत्ति होगी कुर्क
  2. कोर्ट ने स्वीकारी पुलिस की याचिका
  3. संपत्तियों को कुर्क करने का प्रतिवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल संपत्ति कुर्की की याचिका को स्वीकार कर लिया है और रायपुर कलेक्टर को चार संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

बता दें कि तोमर बंधु पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में उद्घोषणा की प्रक्रिया शुरू की। उद्घोषणा की अंतिम तारीख कल तय की गई है। यदि आरोपी कल कोर्ट में पेश नहीं होते तो उनकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।


आरोपियों पर 5 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं, सूदखोरी के मामलों में उनकी पत्नियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि तोमर बंधु लंबे समय से सूदखोरी का कारोबार कर रहे थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

घर की तलाशी में मिले थे अवैध हथियार

गौरतलब है कि रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ एक के बाद एक कई मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों आरोपी भाइयों पर महंगे ब्याज दरों पर पैसे देकर उनसे जबरदस्ती वसूली करने के आरोप लगे हैं। साथ ही अन्य कई मामलों में भी उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग पेशनरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

हाई कोर्ट में लगाई है अर्जी

वहीं नगर निगम ने अपने जांच में पाया कि रायपुर के भाटागांव क्षेत्र में बनाए गए उनके आलिशान मकान के कुछ हिस्से अवैध हैं, जिस पर निगम ने कार्रवाई की है। आरोपी भाइयों के ऑफिस पर निगम का बुल्डोजर चल चुका है। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि उनके भवन की छत पर बनाया गया स्वीमिंग पुल का निर्माण अवैध रूप से किया है। जिसे लेकर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि आरोपियों की, जिसके नाम पर वह मकान है, उसने रायपुर नगर निगम के आदेश के खिलाई हाई कोर्ट में अर्जी लगाई थी।