• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग पेशनरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशन धारकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्हें मूल पेंशन से कुछ प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दिया जाएगा। आयु के सा...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 03:39:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 03:42:40 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बुजुर्ग पेशनरों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन
पेशनरों के हित में बड़ा फैसला

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ सरकार का 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला
  2. 80 वर्ष से आयु के पेंशनरों को उम्र के अनुसार, कुछ प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन
  3. 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशन धारकों को 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन देने का निर्णय लिया है। इसके तहत पेंशनर की उम्र के अनुसार मूल पेंशन पर अतिरिक्त राशि निर्धारित की गई है।

वित्त विभाग द्वारा 14 अगस्त को जारी किया गया यह निर्देश

  • 80 से 85 वर्ष तक की आयु वालों को मूल पेंशन का 20 प्रतिशत
  • 85 से 90 वर्ष तक की आयु वालों को मूल पेंशन का 30 प्रतिशत
  • 90 से 95 वर्ष तक की आयु वालों को मूल पेंशन का 40 प्रतिशत
  • 95 से 100 वर्ष तक की आयु वालों को मूल पेंशन का 50 प्रतिशत
  • 100 वर्ष या उससे अधिक आयु पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन

यह अतिरिक्त पेंशन उस कैलेंडर माह के पहले दिन से देय होगी, जिसमें पात्रता पूरी होती है। उदाहरणस्वरूप, 15 जनवरी 1943 को जन्मे व्यक्ति को एक जनवरी 2023 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन मिलेगी। वित्त विभाग ने सभी पेंशन संवितरण अधिकारियों और बैंकों को निर्देशित किया है कि इस योजना का पालन सुनिश्चित करें और संबंधित पेंशनभोगियों को इसका लाभ पहुंचाएं। यह निर्णय बुजुर्ग पेंशनरों के लिए राज्य सरकार की संवेदनशील पहल मानी जा रही है।


सीएम साय ने एसबीआई साइबर सतर्कता रथ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआइ साइबर सतर्कता रथ (आडियो-वीडियो वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया और राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।

उन्होंने कहा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं। ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें। तकनीक ने मानव जीवन को आसान और सहज बनाया है। डिजिटल लेन-देन तेज और सुविधाजनक हुए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी जैसी चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें:Dog Bite News: इस वजह से बरसात में चिड़चिड़े हो जाते हैं कुत्ते, बिलासपुर में दो दिनों में 50 लोगों को काटा

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी से लोग साइबर धोखाधड़ी से बच सकते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जागरूकता अभियान लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक प्रभावी प्रयास है। इसके तहत आडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।