_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पंडरी के तरुण नगर में मासूम बच्चे को सिगरेट से दागने और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सौतेले पिता राजा उर्फ सुरेश दीप (35) और मां अन्नु देवी (40) को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि राजा ने बच्चे के चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें पहुंचाईं। वहीं, बच्चे की मां पर हिंसा रोकने के बजाय आरोपित का साथ देने और घटना छिपाने की कोशिश करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे मासूम बच्चे और उसके भाई के साथ मारपीट की गई थी। मामले की रिपोर्ट सुशीला जगत निवासी तरुण नगर, पंडरी ने मोहल्ले के लोगों के साथ थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें- सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही के चलते अधिकारियों पर गिरी गाज, PWD के 13 अधिकारियों को थमाया नोटिस
पूछताछ के बाद दोनों गिरफ्तार
थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों से पूछताछ की। इसके बाद राजा उर्फ सुरेश दीप और अन्नु देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- रायपुर में 53 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार; गीजर और खिलौने से कैश जब्त