• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शील्ड के तहत 11 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

CG Crime: रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 11 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे संगठित गैंग का भंडाफोड़ कि...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Oct 2025 09:03:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Oct 2025 09:03:03 PM (IST)
Raipur में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन शील्ड के तहत 11 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी
Raipur में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

HighLights

  1. ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 11 आरोपित गिरफ्तार
  2. 262 फर्जी सोशल मीडिया आईडी का भी हुआ पर्दाफाश
  3. बिलासपुर और जमशेदपुर में चला रहे थे फर्जी काल सेंटर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 11 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे संगठित गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो महिलाओं की फर्जी प्रोफाइल बनाकर मैट्रिमोनियल फ्रॉड के नाम पर देश भर के लोगों से ठगी कर रहा था। इस गैंग के सदस्य जमशेदपुर (झारखंड) और बिलासपुर के सरकंडा में फर्जी काल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों द्वारा 50 लाख से अधिक फॉलोवर की प्रोफाइल पर महिलाओं की तस्वीरें लगाकर फर्जी मोबाइल नंबर शेयर किए जाते थे। पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 36 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की गई है।

फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से देश भर में ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर 262 फर्जी आईडी बनाकर सक्रिय थे। इन आईडी के कुल 50 लाख से अधिक फॉलोवर हैं। इन प्रोफाइल पर महिलाओं की असली तस्वीरें लगाकर फर्जी मोबाइल नंबर शेयर किए जाते थे। जो भी लोग विवाह या संपर्क के लिए काल करते, उन्हें वधू का बॉयोडाटा, पता या फोटो दिखाने के नाम पर पैसे मांगे जाते और ठगी की जाती थी।


79 म्यूल अकाउंट की जांच में फंसे आरोपी

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर साइबर अपराधों में संलिप्त आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट्स की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान एचडीएफसी बैंक में खुले 79 म्यूल बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए। इस आधार पर थाना डीडी नगर रायपुर में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद जांच शुरू हुई।

यह भी पढ़ें- Gwalior में एयरफोर्स स्टेशन के पास से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार, हरियाणा से मिला इनपुट तो जागी MP पुलिस

जमशेदपुर और बिलासपुर में छापेमारी

पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से मिली जानकारी और मोबाइल डाटा विश्लेषण के आधार पर टीम ने जमशेदपुर (झारखंड) और बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में दबिश दी। कार्रवाई में जमशेदपुर से तीन और बिलासपुर से आठ कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में राजफाश हुआ कि यह नेटवर्क पिछले दो वर्षों से सक्रिय था और विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से ठगी कर चुका है।