• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में जेल प्रहरी के साथ साइबर ठगी, बैंक खाते से 95 हजार रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी

साइबर शिकायत के आधार पर पता चला कि 29 सितंबर को सुबह 11:59 बजे उनके एसबीआई खाते से 95 हजार रुपये यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुए...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 12:06:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 12:13:03 PM (IST)
रायपुर में जेल प्रहरी के साथ साइबर ठगी, बैंक खाते से 95 हजार रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर में सामने आई एक और साइबर ठगी की वारदात। - फाइल फोटो

HighLights

  1. जेल प्रहरी के साथ ऑनलाइन ठगी
  2. बैंक खाते से 95 हजार रुपये गायब
  3. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में पदस्थ एक जेल प्रहरी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल में योनो, पेटीएम और फोन-पे एप काम नहीं करने पर जेल प्रहरी ने उसे सर्विस सेंटर में दिखाया था। वहां मोबाइल फॉर्मेट कराने के बाद दो दिन बाद दोबारा एप डाउनलोड किए तो खाते से रकम गायब मिली।

गंज पुलिस के अनुसार, जेल प्रहरी आत्माराम सिन्हा जेल कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रहते हैं। 28 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उनके मोबाइल में योनो, पेटीएम और फोन-पे एप काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद वह मोबाइल सर्विस सेंटर पहुंचे, जहां मोबाइल की जांच कर उसे फॉर्मेट कर दिया गया।


साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत

30 सितंबर को उन्होंने दोबारा तीनों एप डाउनलोड किए। बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि खाते से 95 हजार रुपये निकल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

साइबर शिकायत के आधार पर पता चला कि 29 सितंबर को सुबह 11:59 बजे उनके एसबीआई खाते से 95 हजार रुपये यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हुए थे। शिकायत पर गंज पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस संबंधित बैंक खाते के धारक और रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- सागर: बच्चे मोबाइल में खेल रहे थे गेम, अचानक क्लिक हुई अनजान लिंक और खाते से उड़ गए ₹9.84 लाख