दीपक कर्मा युवाओं के बीच वो स्थान खाली कर गए, जिसे भर पाना मुश्किल है- विकास उपाध्याय
दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक देवती कर्मा के पुत्र थे। ...और पढ़ें
By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Thu, 06 May 2021 09:31:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 May 2021 09:31:37 AM (IST)

रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने दंतेवाड़ा जिला पंचायत के अध्यक्ष व बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा व विधायक देवकी कर्मा के पुत्र दीपक कर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा, दीपक कर्मा युवाओं के बीच एक ऐसा स्थान छोड़ कर चले गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल है।
विकास उपाध्याय ने कहा- दीपक कर्मा बहुत ही मिलनसार और लोगों को सदा मदद करने वालों में शुमार थे। रायपुर से अब हमारे साथी दंतेवाड़ा जाया करते थे वे खुद बढ़चढ़ कर मेहमानों की तरह उनका आवभगत करते नहीं थकते थे। कोई काम हो कभी मदद के लिए मना नहीं करते थे। उनका इतने कम उम्र हम सब को छोड़ कर चले जाना हृदयविदारक घटना है।
विकास उपाध्याय ने कहा, बेरहम कोरोना पता नहीं औऱ कितने निर्दोषों को हमसे छीनेगा। दीपक कर्मा के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। बताते चलें कि दंतेवाड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दीपक कर्मा प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री शहीद महेंद्र कर्मा और विधायक देवती कर्मा के पुत्र थे।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दीपक कर्मा के रूप में हमने एक युवा नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।