• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG में चावल घोटाला छुपाने को कर रहे लेटलतीफी, 15 दिनों में 13 हजार राशन दुकानों की जांच मुश्किल

राशन दुकानों की जांच दल में खाद्य विभाग के साथ गृह विभाग और सहकारिता के सदस्यों को रखा जाएगा। इसके लिए 13 फरवरी को आदेश जारी किया गया था। मगर मामले की...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 25 Mar 2025 12:55:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Mar 2025 12:55:32 PM (IST)
CG में चावल घोटाला छुपाने को कर रहे लेटलतीफी, 15 दिनों में 13 हजार राशन दुकानों की जांच मुश्किल
सत्यापन एक मार्च 2025 की स्थिति में किया जाना है।

HighLights

  1. तीन विभाग के अधिकारी करेंगे जांच, स्टॉक में गड़बड़ी तो होगी एफआईआर।
  2. बचत स्टॉक के सत्यापन और डेटा एंट्री 10 अप्रैल 2025 तक पूरा की जानी है।
  3. जांच में देरी का फायदा गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालक उठा रहे हैं।

जितेंद्र सिंह दहिया, रायपुर। प्रदेश की 13 हजार राशन दुकानों में ऑनलाइन स्टॉक और गोदाम में रखे स्टॉक में अंतर की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। यह स्थिति तब है जब बचत स्टॉक के सत्यापन और डेटा एंट्री 10 अप्रैल, 2025 तक पूरा की जानी है।

राशन दुकानों की जांच दल में खाद्य विभाग के साथ गृह विभाग और सहकारिता के सदस्यों को रखा जाएगा। इसके लिए 13 फरवरी को आदेश जारी किया गया था। यह सत्यापन एक मार्च 2025 की स्थिति में किया जाना है। इस तरह 13 हजार राशन दुकानों की जांच 15 दिनों में किया जाना मुश्किल है।


जांच में देरी का फायदा गड़बड़ी करने वाले राशन दुकान संचालक उठा रहे हैं। बता दें कि राजधानी की अधिकांश राशन दुकानों में वास्तविक स्टॉक में गड़बड़ी है। इसलिए जांच को अटकाया जा रहा है।

महिला समितियों ने कलेक्टर से की शिकायत

सोमवार को कई महिला समितियों ने कलेक्टर से मिलकर फर्जी अध्यक्ष का वीडियो दिखाकर जांच की मांग की है। वीडियो में संघ का फर्जी अध्यक्ष महिलाओं को धमका कर खुद राशन दुकान चालने का दवाब बना रहा है। मामले में कलेक्टर ने खाद्य नियंत्रक को जांच करने के लिए कहा है।

महिलाओं ने बताया कि फर्जी अध्यक्ष पूर्व विधायक के नाम से दुकानों पर कार्रवाई करवाने की धमकी देकर खुद दुकानें हथिया लेता था। इसके बाद दुकानों से लाखों की चावल की हेराफेरी करता था। इसके बाद खाद्य अधिकारियों से मिलकर दुकानें निलंबित करकर अपनी संस्था में जुड़वाता है।

naidunia_image

फिर हुई करोड़ों के चावल घोटाले की शिकायत

खमतराई राशन दुकान में एपीएल घोटला और बिना स्टॉक के वितरण दिखाने वाले राशन दुकान संचालक के खिलाफ दो साल पहले की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब फिर से मामले की शिकायत ईओडब्लू में की गई है।

यह भी पढ़ें- मुआवजा देने में किया फर्जीवाड़ा, भारतमाला घोटाले में शामिल छत्तीसगढ़ के अधिकारियों पर दर्ज होगी FIR

शिकायत के मुताबिक, आरोपित दुकान संचालक ने थंब इंप्रेशन के विपरीत फर्जी फोटो खींचकर एक करोड़ रुपये का चावल घोटला किया था। स्वयं को संघ का फर्जी अध्यक्ष बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 300 पेज की शिकायत तथ्यों के साथ की गई है। यदि एपीएल घोटाले की जांच सही तरीके से की जाए, तो कई लोगों के साथ पूरे खेल का मास्टरमाइंड फर्जी अध्यक्ष पर भी एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- हर व्यक्ति को गर्मी में मिलेगा पानी, छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों में सुधारे जाएंगे हैंडपंप और नल

स्टॉक गड़बड़, तो दर्ज होगी एफआईआर

जांच आदेश में साफ लिखा है कि उचित मूल्य दुकानों के स्टॉक के भौतिक सत्यापन में कोई भी राशन सामग्री विभागीय डेटाबेस में दर्ज जानकारी से कम अथवा अधिक पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे दुकान संचालकों पर छत्तीसगढ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधानों के एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।