• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fake Liquor Bottle Caps: दिल्ली से आते थे मिलावटी शराब की बोतलों के ढक्कन, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली विकासपुरी माया अपार्टमेंट फ्लैट नंबर एक निवासी 50 वर्षीय विक्रम आहूजा शासन का अधिकृत सप्लायर है। वह बी-32 नरेश पार्क में पैक व्यू नामक फैक्ट्री...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Apr 2025 04:40:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Apr 2025 04:40:31 PM (IST)
Fake Liquor Bottle Caps: दिल्ली से आते थे मिलावटी शराब की बोतलों के ढक्कन, आरोपी गिरफ्तार
आरोपित विक्रम आहूजा उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है।- पुलिस

HighLights

  1. नकली ढक्कन का कारोबार, बिना ऑर्डर सप्लाई किए गए ढक्कन जब्त।
  2. उसकी फैक्ट्री में वैध लाइसेंस के नाम पर शराब के ढ़क्कन बनाए जाते थे।
  3. छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होती थी ढ़क्कन की सप्लाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। Fake Liquor Bottle Caps: डोंगरगढ़ से लगे ग्राम करवारी के फार्म हाउस में मध्यप्रदेश निर्मित शराब की बाटलिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिलावटी शराब के लिए ढक्कन की सप्लाई करने वाला दिल्ली का सप्लायर पकड़ में आया है।

वह शासन का अधिकृत सप्लायर है, लेकिन ऑर्डर से अधिक ढक्कन बनाकर वह दलालों के माध्यम से उसे कोचियों तक पहुंचाता था। आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड, कुम्हारी अंकित ढ़क्कन भी जब्त किया है।


आरोपित दिल्ली विकासपुरी माया अपार्टमेंट फ्लैट नंबर एक निवासी 50 वर्षीय विक्रम आहूजा उर्फ विक्की दिल्ली के बी-32 नरेश पार्क में पैक व्यू नामक फैक्ट्री का मालिक है। इस फैक्ट्री से वैध लाइसेंस के नाम पर शराब ढ़क्कन बनाए जाते थे, जिसकी सप्लाई छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होती थी।

डिस्टिलरी कंपनियां अपने हिसाब से ढ़क्कन का ऑर्डर देती थीं। मगर, आरोपित ने इस वैध व्यापार का इस्तेमाल अवैध तरीके से पैसे कमाने के लिए भी किया। आरोपित ने बिना ऑर्डर के अवैध नकली शराब के ढ़क्कन की सप्लाई करना शुरू कर दिया।

प्रति ढक्कन 30 से 40
पैसे मुनाफा

आरोपित ने वैध लायसेंस का उपयोग अवैध तरीके से किया। राज्यों की डिस्टिलरी कंपनियां डिमांड के अनुसार ढक्कन का ऑर्डर आरोपित को देती थीं। आरोपित डिमांड के अनुसार कंपनियों को ढक्कन की सप्लाई करता था। इसके बाद अलग से और ढक्कन बनाता था, जिसकी सप्लाई वह एजेंटों को करता था।

एजेंट ढक्कन को शराब कोचिए तक पहुंचाते थे। आरोपित ने महाराष्ट्र और छग में 60 हजार से अधिक नकली ढक्कन की सप्लाई कर चुका है। आरोपित फैक्ट्री मालिक को प्रति ढक्कन में करीब 40 से 60 पैसे मुनाफा होता था।

नकली होलोग्राम और स्टीकर छापने वाला पकड़ से बाहर

पुलिस ने अवैध नकली शराब ढक्कन सप्लाई करने वाले आरोपित को गिरफ्तार तो कर लिया है। मगर, नकली होलोग्राम और स्टीकर छापने वाला मुख्य आरोपित अब भी पुलिस पकड़ से बाहर है। मामले में अब तक रोहित उर्फ सोनू नेताम, विशाल मिश्रा, दलजीत सिंह उर्फ राजा, सोनू यादव, रवि कंडरा, भुवन कंडरा, सिद्धार्थ फुले, मोहित कुर्रे, ओमकार गर्ग उर्फ हड्डी, पवन शर्मा, नंदकिशोर उर्फ नीतू उर्फ छोटा कट्टी, टोनी पासवान, मनोज तिड़के, चंदन ममतानी, विक्रम आहूजा उर्फ विक्की की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Sukma Bear Torture: भालू के साथ क्रूरता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तोड़ा था मुंह और पंजा

बिना ऑर्डर की 60,000 ढक्कन की सप्लाई

पुलिस ने बताया कि विक्रम आहूजा ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपित चंदन ममतानी को 60,000 नग ढक्कन की सप्लाई की थी, जो छत्तीसगढ़ में बिकने वाली शराब की बोतलों पर लगाए जाते थे। यह सप्लाई बिना किसी वैध परचेस ऑर्डर के की गई थी। आरोपित प्रति ढक्कन 30-40 पैसे का मुनाफा कमाता था।

बता दें कि 29 मार्च को डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम करवारी, लतमर्रा जाने वाले कच्चे रास्ते में स्थित रोहित नेताम उर्फ सोनू के फार्म हाउस में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश की शराब अवैध रूप से डंप की गई है। छापा मारते हुए पुलिस ने कुल 432 पेटी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 27,32,670 रुपये है, जब्त की थी।

यह भी पढ़ें- अजीबो-गरीब मामला: जिससे खरीदा मकान, उसी को दे दिया किराए पर, फिर विवाद पहुंचा हाई कोर्ट

इसके साथ ही मकान के तलघर से बड़ी संख्या में खाली शीशियां, गोवा व्हिस्की के स्टीकर, होलोग्राम बंडल और अन्य सामग्री भी बरामद की गई थी। वहीं, आरोपित रोहित के घर से नोट गिनने की मशीन भी पुलिस ने जब्त की थी।