• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sukma Bear Torture: भालू के साथ क्रूरता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तोड़ा था मुंह और पंजा

मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्र दुग्गा ने बताया कि वन मंत्री के निर्देश अनुसार, प्रकरण की त्वरित जांच कमेटी गठित कर आरोपितों की खोबबीन शुरु की गई। वीडियो ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Apr 2025 01:44:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Apr 2025 01:47:18 PM (IST)
Sukma Bear Torture: भालू के साथ क्रूरता करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तोड़ा था मुंह और पंजा
गिरफ्तार आरोपितों के साथ वन विभाग की टीम।

HighLights

  1. भालू को पकड़कर मुंह और पंजे तोड़ने का वायरल हुआ था वीडियो।
  2. वनमंत्री केदार कश्यप ने दिए थे कठोर कार्रवाई करने के निर्देश।
  3. वन विभाग ने बिलासपुर न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। Sukma Bear Viral Video: भालू से क्रूरता के इंटरनेट मीडिया में प्रसारित वीडियो के आधार पर वन विभाग ने चार दिन के भीतर सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका पंचायत के आश्रित गांव पुट्टपाइ से आरोपित वंडो भीमा पिता पाण्डू व चंडो देवा पिता देवा को गिरफ्तार कर लिया है।

वन विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को प्रसारित वीडियो की सूचना मिलने के बाद से वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को इस पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वन विभाग ने इस मामले में बिलासपुर न्यायालय में जनहित याचिका भी दाखिल की है।


हैवानियत से भरा था वीडियो

मुख्य वन संरक्षक रमेश चंद्र दुग्गा ने बताया कि वन मंत्री के निर्देश अनुसार, प्रकरण की त्वरित जांच कमेटी गठित कर आरोपितों की खोबबीन शुरु की गई। वीडियो देखने के बाद यह स्पष्ट हो गया था कि यह सुकमा वन क्षेत्र के किसी गांव का है।

वीडियो में कुछ ग्रामीणों को भालू को पकड़कर उसके मुंह और पंजे तोड़ते, सिर पर वार करते और उसे मारते हुए दिखाया गया था। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था और शासन-प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए मुस्तैद हो गया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब लाइसेंस की जरूरत खत्म

naidunia_image

गांवों और वनक्षेत्र में की गई पतासाजी

इसके बाद वन विभाग के रेंजर, परिसर रक्षकों के साथ सुरक्षा बल की भी सहायता से क्षेत्र के गांवों और वनक्षेत्रों में पतासाजी की गई। आवसीय स्कूलों, पोर्टा केबिनों में अध्ययनरत छात्रों, शिक्षक व पढ़ने-वाले छात्रों से भी पता किया गया।

विभिन्न स्थलों और स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किस्टाराम क्षेत्र में यह घटना संभावित पाया गया। संबंधित गांव पुट्टपाई के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से सुरक्षा बलों की सहायता से रविवार को गांव पहुंचे, तो दोनों आरोपित गांव में नहीं मिले।

इसके बाद सीमावर्ती राज्य तेलंगाना से पुलिस, वन व सुरक्षा बलों की सहायता से भी आरोपितों को ढूंढने का प्रयास किया गया। सोमवार को दोबारा से उनके गांव में होने की सूचना के बाद सुरक्षा बल और वन विभाग की टीम को गांव भेजकर आरोपितों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें- जागरूक हो रहे लोग: रायपुर में उपभोक्ताओं से जुड़े सबसे अधिक मामले, दूसरे स्थान पर दुर्ग

हमारे अमूल्य वन संपदा है वन्य जीव

वन्य जीव हमारे अमूल्य वन संपदा हैं, जिसकी सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी शासन, वन प्रशासन के साथ वनों में रहने वाले लोगों की भी है। भालू के साथ क्रूरता का जो वीडियो सामने आया था, वह बहुत ही दुखद था। मामले में वन विभाग को कार्रवाई करने दिशा-निर्देश दिया गया था। इस कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई के साथ न्यायलय के समक्ष उन्हें प्रस्तुत कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। -केदार कश्यप, वन मंत्री

यहां पढ़ें पूरी खबर... Sukma Bear Torture: सुकमा में भालू को पकड़कर मुंह और पंजे तोड़े, हंसते हुए बनाया इस हैवानियत का वीडियो