• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ी फिल्मों को विशेष पहचान दिलाने वाले निर्देशक सतीश जैन का सम्मान

Chhattisgarh News: राज्य निर्माण के दौरान निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने फ़िल्म मोर छइयां भुइयां बनाकर धूम मचा दी थी।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Sat, 02 Jan 2021 01:47:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Jan 2021 01:47:00 PM (IST)
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ी फिल्मों को विशेष पहचान दिलाने वाले निर्देशक सतीश जैन का सम्मान

रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय से सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जरिये छालीवुड को विशेष पहचान दिलाने वाले फिल्म निर्देशक सतीश जैन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत काव्यांजलि कार्यक्रम में दिया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवियों पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे, रामानंद तिवारी बेमेतरा, सुनील शर्मा थान खम्हरिया, वर्षा गुप्ता कवर्धा, मयंक शर्मा दुर्ग ने हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम में इन सभी कवियों का भी सम्मान किया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, सांसद सुनील सोनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का दोबारा प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। वे छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम के भी प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं।


मोर छइयां- भुइयां से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में छाई बहार

राज्य निर्माण के दौरान निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने फ़िल्म मोर छइयां भुइयां बनाकर धूम मचा दी थी। पिछले साल हंस झन पगली फंस जबे फिल्म से वापस छत्तीसगढ़ी फिल्मों का दौर लौटा है। सम्मान पाने के बाद सतीश जैन ने कहा कि यह सम्मान पूरे कलाकारों और छत्तीसगढ़ वासियों का है। उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ी फिल्में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगी। इसके लिए सभी निर्माता, निर्देशकों को नई सोच और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बरकरार रखते हुए फ़िल्म निर्माण में जुटना होगा। यहां के कलाकारों, तकनीशियनों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।