• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में सितंबर से लोगों को लगेगा 'बिजली का झटका', 400 यूनिट तक की छूट खत्म

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को पिछले 6 सालों से बिजली बिल पर मिल रही सब्सिडी सितंबर महीने से समाप्त होने वाली है। सितंबर से 400 यूनिट तक बिजली बिल ...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 29 Aug 2025 09:51:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 29 Aug 2025 09:54:33 AM (IST)
CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में सितंबर से लोगों को लगेगा 'बिजली का झटका', 400 यूनिट तक की छूट खत्म
सितंबर महीने से केवल 100 यूनिट तक मिलेगी सब्सिडी

HighLights

  1. बिजली बिल पर 400 यूनिट तक की छूट खत्म
  2. अब केवल 100 युनिट तक मिलेगी 50% छूट
  3. 6 सालों तक उपभोक्ताओं को मिला छूट का लाभ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को इस सितंबर से बड़ा झटका लगने वाला है। बीते 6 साल से मिल रही 400 यूनिट तक की बिजली पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी अब खत्म हो चुकी है। राज्य सरकार ने एक अगस्त से ''बिजली बिल हाफ'' योजना में बदलाव कर दिया है, जिसका सीधा असर सितंबर में आने वाले बिल पर दिखेगा। अब केवल 100 यूनिट या उससे कम खपत वाले उपभोक्ताओं को ही 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह बदलाव उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मासिक बजट बिगाड़ सकता है, जो पहले 400 यूनिट तक की खपत पर 558 रुपये से 1223 रुपये तक की बचत कर रहे थे। एक अगस्त से योजना बंद होने के बाद उन्हें पहले से दोगुना बिल चुकाना पड़ सकता है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।


बढ़ी हुई खपत: अगस्त की उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने जमकर कूलर और एसी का इस्तेमाल किया, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई।

बढ़ी हुई दरें: राज्य सरकार ने एक जुलाई से बिजली की दरों में भी वृद्धि कर दी है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पहले से अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।

सब्सिडी में कटौती: सबसे बड़ा झटका ''बिजली बिल हाफ'' योजना का दायरा कम होना है। अब 400 यूनिट की बजाय सिर्फ 100 यूनिट तक ही छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से हेरोइन सप्लाई का मुख्य तस्कर पिंदर पंजाब से गिरफ्तार

गौरतलब है कि राज्य की पिछली भूपेश बघेल सरकार बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए बिजली बिल हाफ योजना लेकर आयी थी। जिसके तहत राज्य में 400 युनिट तक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के बिल को आधा किया कर दिया था। लेकिन साय सरकार में इस योजना में बदलाव कर दिया गया। बिजली कंपनियों का कहना है कि इस योजना के कारण उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।