• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Drug Smuggling: ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का सहयोगी भावेश शर्मा गिरफ्तार, कई रसूखदारों के नाम आ सकते हैं सामने

Drug Smuggling: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को नए सुराग मिल रहे हैं। एमडीएमए तस्करी के मामले में प...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 11 Sep 2025 08:04:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Sep 2025 08:04:54 PM (IST)
Drug Smuggling: ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का सहयोगी भावेश शर्मा गिरफ्तार, कई रसूखदारों के नाम आ सकते हैं सामने
ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक का सहयोगी भावेश शर्मा गिरफ्तार

HighLights

  1. कारोबारी की कार में रातभर घूमती थी मलिक
  2. क्लब-होटलों में एमडीएमए खपाने का नेटवर्क
  3. रसूखदारों के नाम भी आ रहे सामने

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को नए सुराग मिल रहे हैं। एमडीएमए तस्करी के मामले में पुलिस ने नव्या मलिक के करीबी सहयोगी भावेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। भावेश पहले पंडिताई करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा। क्लब-होटल, फार्म हाउस में आना-जाना शुरू हुआ और करीब तीन साल पहले वह नव्या के संपर्क में आया।

कई बार वह मुंबई गोवा भी गया है। भावेश पर आरोप है कि वह नव्या के साथ मिलकर क्लब और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने लगा। पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैट और बातचीत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भावेश से पूछताछ के बाद राजधानी के और रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।


पुलिस को चकमा देकर भागा

पुलिस की टीम ने बुधवार रात वीआइपी रोड स्थित एक क्लब में छापा मारा। इस दौरान होटल कारोबारी के बेटे को खोजा जा रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ क्लब गया था। पुलिसकर्मियों को देखकर वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्लब की लाइटें जलवाकर तलाश की और मैनेजर व कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर उसे भगाने में किसी का नाम सामने आया तो उस पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- Drug Smuggling: रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या गिरफ्तार, मुंबई से चला रही थी रैकेट

नव्या और कारोबारी के रिश्तों की जांच

सूत्रों के मुताबिक नव्या लंबे समय तक एक होटल कारोबारी के साथ देखी जाती थी, जो वर्तमान में शराब घोटाले में जेल में बंद है। पुलिस को शक है कि नव्या उस कारोबारी के साथ भी ड्रग्स सप्लाई में शामिल रही होगी। इतना ही नहीं जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह कारोबारी के साथ रात-रातभर कार में घूम करती थी।