• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Drug Smuggling: रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या गिरफ्तार, मुंबई से चला रही थी रैकेट

Navya Malik: राजधानी पुलिस ने 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत मुंबई और दिल्ली से रायपुर एमडीएमए और अन्य में ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक...और पढ़ें

By Mohan KumarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 30 Aug 2025 05:54:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Aug 2025 05:56:30 PM (IST)
Drug Smuggling: रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या गिरफ्तार, मुंबई से चला रही थी रैकेट
रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या गिरफ्तार

HighLights

  1. ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर अरेस्ट
  2. गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर हर्ष आहूजा की दोस्त है नव्या
  3. हर्ष आहूजा के साथ मिलकर चलाती थी सिंडिकेट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत मुंबई और दिल्ली से रायपुर एमडीएमए और अन्य ड्रग्स सप्लाई करने वाली इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपित नव्या मलिक बीते दिनों गिरफ्तार किए गए ड्रग्स पैडलर हर्ष आहूजा की महिला मित्र है। रायपुर में दोनों का घर अगल-बगल है।

हाईप्रोफाइल पार्टियों में बनाती थी नेटवर्क

पुलिस जांच में राजफाश हुआ है कि नव्या मलिक लंबे समय से रायपुर और आसपास के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई कर रही थी। वह शहर के बड़े कारोबारी और रसूखदार परिवारों से जुड़े युवाओं और हाईप्रोफाइल पार्टियों को निशाना बनाती थी। क्लब्स, आफ्टर पार्टीज और प्राइवेट इवेंट्स में वह रिच लाइफस्टाइल और महंगे फैशन के जरिए युवाओं से संपर्क साधकर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ती थी।


हर्ष आहूजा के साथ मिलकर चलाती थी सिंडिकेट

नव्या और हर्ष मिलकर रायपुर में ड्रग्स का बड़ा सिंडिकेट संचालित कर रहे थे। हर्ष आहूजा की गिरफ्तारी के बाद ही नव्या का नाम सामने आया था। इसके बाद से वह फरार हो गई थी। पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित उसके घर में भी छापामारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगी। आखिरकार लगातार ट्रैक और तकनीकी निगरानी के बाद रायपुर पुलिस की टीम ने मुंबई से उसे गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेन से पहुंच रहा था ड्रग्स

नव्या मलिक ज्यादातर मुंबई और दिल्ली के रास्ते ट्रेन से सफर कर रायपुर ड्रग्स पहुंची थी। यहां पहुंचने के बाद वह ग्राहकों की मांग के अनुसार सप्लाई हर्ष आहूजा करता था। इसके खरीददारों में कई बड़े नामों से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से हेरोइन मंगाकर छत्तीसगढ़ में फैलाता था नशे का जाल, पुलिस ने ऐसे रंगे हाथ दबोचा सरगना

पुलिस की पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी नव्या मलिक से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। उसका मोबाइल फोन तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है और डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने की कोशिश हो रही है। पुलिस का मानना है कि इससे रायपुर समेत अन्य शहरों में फैले उसके नेटवर्क और सप्लायरों के नाम उजागर होंगे।